Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर, बस्तर, तोकापाल, बास्तानार एवं दरभा विकासखण्ड में ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने कहा कि यह आयोजन बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बस्तर पंडुम के माध्यम से पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प और आदिवासी रीति-रिवाजों को मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे स्थानीय संस्कृति को नई पहचान मिल रही है। इस उत्सव में विभिन्न जनजातीय समूह अपनी कला और परंपराओं का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे न केवल सांस्कृतिक जागरूकता…
*क्या जजों के नियुक्ति के पूर्व ऐसी कोई प्रक्रिया है जिसमें इनकी दिमागी परीक्षण या दिमागी जांच हो सके जिससे यह पता चले कि किसी प्रकार के मनोरोग से ग्रसित तो नहीं है?* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – हालिया हाईकोर्ट बिलासपुर छत्तीसगढ़ और प्रयागराज (इलाहाबाद) उत्तरप्रदेश दो निर्णयों ने दिलो दिमाग झजकोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने 10 फरवरी को फ़ैसला सुनाते हुए अपने फैसले कहा कि पति का पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना सज़ा के दायरे में नहीं आता है और भारतीय दंड संहिता की धारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के अंड्री जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 14 महिला और 12 पुरुष सहित कुल 26 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गये। मुठभेड़ में मारे गये 18 नक्सलियों की शिनाख्त हुई है, शेष 8 मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है । शिनाख्त 18 नक्सलियों में 93 लाख के ईनामी नक्सल संगठन में बड़े कैडर के डीव्हीसीएम 1, एसीएम 5, पीपीसीएम 3 एवं पीएलजीए प्लाटून के 9 सदस्य शामिल हैं। उन्हाेने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है- जीवन का आरंभ जल से हुआ है और इसका सतत प्रवाह ही जीवन की निरंतरता का आधार है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज जब दुनिया जल संकट की ओर बढ़ रही है, तब हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल की हर बूँद को संजोए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले में हेड काॅस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या का कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू इन दिनों अंबिकापुर जेल में मजे काट रहा है। दो बेगुनाह की हत्या करने के बाद भी आरोपी जेल में अय्याशी की जिन्दगी जी रहा है। दरअसल, सेंट्र्ल जेल अंबिकापुर में बंद कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू और दीपक नेपाली के हाई सिक्योरिटी वाले बैरक में जांच के दौरान मोबाइल और गांजा मिला, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर, आनन-फानन में चार प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश भी दिये गये है।दअरलस, अंबिकापुर सेंट्र्ल जेल में बंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत इंद्रावती नदी के महादेव घाट में गुरुवार की दोपहर को नदी में नहाने के लिए गए 2 नाबालिगों में से 1 पानी में डूब गया, 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकालकर पुलिस काे साैंप दिय। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाकर पाेस्टमार्टम के बाद आज परिजनाें काे साैंप दिया है। थाना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को 2 नाबालिग महादेवघाट में नहाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उनमें से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 4 नक्सलियों 1.कलमू आयते पति भीमा उर्फ कुहराम (केएएमएस अध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी, ईनामी 2 लाख रूपये) निवासी ताड़मेटला गोंण्डेपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 2. नुप्पो रघु पिता नुप्पो चंद्रा (मिलिषिया सदस्य, मोरपल्ली आरपीसी) निवासी मोरपल्ली इत्तापारा थाना चिंतालनार जिला सुकमा, 3. मड़कम कोना पिता जोगा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सितम्बर 2024 एवं दिसम्बर 2024 जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्टर हरीश एस. की अध्यक्षता में आज शुक्रवार काे जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में किया गया। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, आरबीआई और नाबार्ड के प्रतिनिधि, लीड बैंक अधिकारी जी तिर्की सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण में चर्चा किया गया। इसके साथ ही जमा अग्रिम, ऋण जमा अनुपात पर चर्चा, जिलों के बैंकिंग गतिविधियों पर चर्चा, कृषि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस सर्वे 2.0 का सर्वेक्षण जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 30 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है। इसमें ऐसे हितग्राही जिनका नाम आवास प्लस सर्वे सूची में सम्मिलित नहीं है वे उक्त तिथि तक अपना नाम स्वयं द्वारा अथवा सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य कार्यरत कर्मचारियों के असिस्टेंट सर्वे द्वारा जुड़वा कर आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक मुख्यमंत्री ने सदन के पटल पर रखा। इसे विपक्ष ने असंवैधानिक बताते हुए विरोध किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष की अनुपस्थिति में विधेयक पर लंबी चर्चा के बाद इसे सदन में पारित कर दिया गया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक सदन में रखा। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया। विपक्षी विधायकों ने कहा कि राष्ट्रपति के आदेश से लाए गए आपातकाल के इस मामले…

