खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में जल्द ही खेल कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसके तहत 85.05 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम व रनिंग ट्रैक के साथ सिंथेटिक फुटबाल मैदान का निर्माण किया जाएगा। खेल व युवक कल्याण विभाग ने वित्त विभाग की सहमति के बाद विभिन्न शर्तों के अधीन खेल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक खेल कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-28 में 40 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसके बाद दूसरे चरण में करीब 12 एकड़ क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। खेल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। खेल कॉम्प्लेक्स के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। अब जल्द ही टेंडर बुलाया जाएगा, ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना व सुविधाएं मिल सके। खेल कॉम्प्लेक्स में स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल विथ वुडन फ्लोर, वेटलिफ्टिंग हॉल, वॉलीबॉल, टेनिस व बॉस्केटबाल के लिए कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। बताया गया है कि निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति आवंटन की सीमा में दी गई तकनीकी स्वीकृति के अनुरूप किया जाएगा।
ये सुविधाएं भी होंगी
खेल कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए कई सुवधिाएं रहेंगी। इनमें स्वीमगि पूल, वुडन फ्लोर वाला अंतरराष्ट्रीय मापदंडों का बैडमटिन हॉल, वेटलिफ्टिंग हॉल, वॉलीबॉल, टेनिस और बॉस्केटबाल के लिए कोर्ट भी शामिल है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

