खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के साथ ही शुक्रवार को राजधानी रायपुर में मौसम में बदलाव आया। पिछले कुछ दिनों से लग रही गर्मी अचानक से गायब हो गई, शुक्रवार रात का मौसम ऐसा था मानो ठंड फिर से लौट आई हो। पूर्वान्ह से बदली छाए रहने के बाद दोपहर में रायपुर के माना, अभनपुर, धनेली, मंदिरहसौद में झमाझम बारिश हुई। माना में बारिश और तेज अंधड़ के कारण एक फ्लाइट को डायवर्ट करने की नौबत आई।
सरगुजा के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई तो कोरिया, जशपुर, सारंगढ़ आदि जगहों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। राजधानी में सुबह 11 बजे के बाद धूप-छांव भरा मौसम रहा। दोपहर 1 बजे तक आसमान में पूरी तरह बदली छा गई।
वहीं माना, धनेली, अभनपुर, मंदिरहसौद क्षेत्र में दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5।8 किलोमीटर ऊंचाई पर 76 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक हवा का अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 1।5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। राजधानी में 22 मार्च को आकाश आंशिक मेघमय रहने, गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकती है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

