Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले की सीमा पर धर्मावरम कैम्प पर 16 जनवरी को हुए नक्सली हमले में आज बुधवार सुरक्षाबलों ने खुलासा करते हुए बताया कि नक्सलियों ने यह हमला धर्मावरम कैम्प को लूटने की नीयत से किया गया था। जवानों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली जंगली घास से बने विशेष पोशाक पहनकर आए और हमला किया था। इस दौरान नक्सलियों ने करीब एक हजार बीजीएल दागे थे। हालांकि नक्सलियों ने जारी प्रेस वक्तव्य में इस हमले में जवानों को मारने और घायल करने का भी दावा किया था, जो कि झूठ था। इस दौरान तीन नक्सली मारे गए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 25 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम प्रातः 09 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 11 बजे लोरमी पहुंचेंगे तथा कबीर भवन में आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे वे लोरमी महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, दोपहर 01.45 बजे बावा डोंगरी में शाकम्भरी जयंती समारोह, दोपहर 03.30 बजे खैरा में गुरु घासीदास जयंती और शाम 05 बजे देवरहट में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव शाम 05.30 बजे देवरहट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज बुधवार को महिला नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमिटी की प्लाटून कमांडर रोनी पदम उर्फ जैनी पति अनिल पदम उर्फ छोटू और पालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य अनिल पदम पिता कोवाने आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली 2004 से नक्सली संगठन से जुड़ी हुई थी। आत्मसमर्पित नक्सल दंपति मुठभेड़, आईईडी ब्लाॅस्ट, मार्ग अवरुद्ध करने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण नीति के तहत दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को 25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि शासन की ओर से प्रदान की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित महिला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के थाना कोंडागांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सफेद रंग की मारूती सूजुकी एस- प्रेसो कार में सवार कुछ संदिग्धों द्वारा बाजारपारा चौक में के किसी व्यापारी के घर डकैती करने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर मंगलवार रात्रि में पुलिस की टीम घटना स्थल बाजार पारा चौक का घेराबंदी कर संदिग्ध डकैती करने वाले05 आरोपियों 01. जितेन्द्र शार्दुल पिता रामबरन शार्दुल निवासी बासकोट थाना विश्रामपुरी 02. महताब अली पिता एमडी अली निवासी मिलाई केलाबाड़ी जिला दुर्ग। 03. इशान कुमार गिरी पिता राजकिशोर गिरी निवासी ईरागंज रांची झारखण्ड। 04. प्रहलाद कुमार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज़िला मुख्यालय बेमेतरा स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान के मुख्य समारोह में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल प्रातः 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण तत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Read More

घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से की मुलाकात शाल, श्रीफल से किया सम्मानित शहीद संजय यादव की मुर्ति का अनावरण उनके जन्मदिवस के अवसर पर 21 मार्च को किया जाएगा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव के परिजनों से मिलने राजधानी रायपुर के अजाक थाना के पीछे स्थित पुलिस कॉलोनी उनके निवास में पहुंचे। उन्होंने शहीद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रध्दांजलि अर्पित की। परिजनों को शाल, श्रीफल, मिठाई एवं फल देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने शहीद परिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में आयोजित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की है। साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है।…

Read More

’गलती मोर सजा तोर’ और ’फाइनल्स’ लघु फिल्म देख मुख्यमंत्री ने कहा – क्रिएटिव माध्यम से जागरूकता फैलाने का विभाग का प्रयास सराहनीय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल हुए। दो दिवसीय राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सड़क सुरक्षा पर बनी लघु फिल्म ’फाइनल्स’ तथा ’गलती मोर सजा तोर’ भी देखी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस भर्ती में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्प भेंटकर राज्य शासन द्वारा शासकीय नौकरी भर्ती में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिए बढ़ाने के फैसले के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के शिक्षित बेेरोजगारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू। इस बैठक में मोदी की गारंटी के अंतर्गत कई प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है। बैठक में महतारी वंदन योजना के साथ-साथ 3100 रुपये धान खरीदी की दर को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। बता दें 5 फरवरी को विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो जाएगा। बता दें आज की बैठक में मंत्रिपरिषद बजट पर चर्चा करेंगे। आगामी सत्र में प्रदेश की सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी । इसके अलावा सरकार अपने पहले बजट पर चर्चा करेगी। छत्तीसगढ़…

Read More