खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के थाना कोंडागांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सफेद रंग की मारूती सूजुकी एस- प्रेसो कार में सवार कुछ संदिग्धों द्वारा बाजारपारा चौक में के किसी व्यापारी के घर डकैती करने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर मंगलवार रात्रि में पुलिस की टीम घटना स्थल बाजार पारा चौक का घेराबंदी कर संदिग्ध डकैती करने वाले
05 आरोपियों 01. जितेन्द्र शार्दुल पिता रामबरन शार्दुल निवासी बासकोट थाना विश्रामपुरी 02. महताब अली पिता एमडी अली निवासी मिलाई केलाबाड़ी जिला दुर्ग। 03. इशान कुमार गिरी पिता राजकिशोर गिरी निवासी ईरागंज रांची झारखण्ड। 04. प्रहलाद कुमार सिन्हा पिता छबिलाल सिन्हा निवासी ग्राम नारा थाना कांकेर। 05. उमाकांत जैन पिता पंकज कुमार जैन निवासी ग्राम नारा थाना कांकेर को डकैती की वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिर तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कोंडागांव के एक व्यापारी को बंदूक के नोक एवं तलवार से डरा धमकाकर कर डकैती की तैयारी करना बताये एवं घटना को अंजाम देने हेतु अपने साथ लाये देशी कट्टा एवं तलवार जिसे मौके पर जप्त किया गया, व्यापारी के बैंक खाते से रकम निकालने हेतु अपने साथ रांची झारखण्ड से शूटर बुलाना बताया गया। आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए पिछले महिना भर से कोंडागांव में एक व्यापारी की नियमित रूप से निगरानी करना एवं सही मौके का तलाश करना बताया। गिर तार आरोपियों के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा मय कारतूस, 01 नग तलवार, घटना में प्रयुक्त वाहन मारूती सूजुकी एस-प्रेसो कार, 07 नग मोबाईल फोन 09 नग एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कोंडागांव से निरीक्षक प्रहलाद यादव, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल एवं सायबर सेल से लूमन सिंह भण्डारी, अजय श्रीवास्तव, राजेश मनहर, नरेन्द्र नेताम, संतोष कोडोपी एवं टीम के सदस्यों का योगदान रहा।

