Author: admin

न्याय यात्रा में महिलाओं की होगी सक्रिय भागीदारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिसकी शुरुआत मणिपुर से 14 जनवरी को हुई है, यह छत्तीसगढ़ से लगभग 7 जिलों से होकर, 536 किमी की दूरी 5 दिन में तय करेगी, जिसमें महिला कांग्रेस की सक्रिय भूमिका होगी। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार असम के मुख्यमंत्री ने प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा को रोकने का प्रयास किया, कॉलेज के अंदर नहीं जाने दिया मंदिर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। अरनपुर बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक नक्सली को कल हिरासत में लिया था, जिसकी मौत हो गई है। बता दें कि पिछले साल नक्सलियों ने बड़ी आईईडी ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 10 जवानों और एक सिविलियन की मौत हुई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल शाम नक्सली पोदिया माड़वी को गिरफ्तार किया था। जिसकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में एसपी गौरव राय ने बताया कि अरनपुर थाना अंतर्गत 26 अप्रैल 2023…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ऑल्टो कार से 11 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक व्यक्ति ऑल्टो कार से बिना पक्के बिल के चांदी के आभूषण अवैध तरीके से खपाने रायगढ़ लेकर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक जगदीश नायक के हमराह स्टाफ को संदिग्ध ऑल्टो कार पर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग दौरान पुराना शनि मंदिर ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध ओड़िशा पासिंग ऑल्टो कार OR 17 J 9876 को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोरबा। जिले के SECL मानिकपुर के प्राइवेट साइडिंग के कोल स्टॉक में रविवार को फिर से भीषण आग लग गई। यहां पिछले 5 दिनों से आग लग रही है। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना प्रबंधन को दी गई है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, SECL मानिकपुर का कोल स्टॉक लगातार धू-धूकर जल रहा है, लेकिन अभी तक इसे बुझाया नहीं जा सका है। रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट के पास प्राइवेट साइडिंग में कोल स्टॉक रखा है। शनिवार को भी इसमें आग लग गई थी, जिसे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह जी ढिल्लन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने बताया कि आज सेरीखेड़ी, रायपुर स्थित राधास्वामी सत्संग व्यास में आयोजित वार्षिक सत्संग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह जी ढिल्लन से आत्मीय भेंट किया। राधास्वामी सत्संग व्यास अपने आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों से पूरे विश्व में नई चेतना का संचार कर उसे मार्गदर्शित कर रहा है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मन की बात में अंबिकापुर के अमलेंदु मिश्र का पीएम मोदी ने जिक्र किया है। बता दें कि “हमर हाथी हमर गोठ ” बीते 7 सालों से अंबिकापुर के रहने वाले अमलेंदु मिश्र के द्वारा वन विभाग के सहयोग से आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित किया जा रहा है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। किराए की OLA कार में पहुंचे युवकों ने पेट्रोल पंप से पेटीएम मशीन चोरी किया था। इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई है। मामला राजेंद्र नगर थाने का है। पुलिस के मुताबिक लालपुर स्थित अरोड़ा पेट्रोल पंप के कर्मचारी गोविन्द चक्रधारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी की रात OLA कार में दो युवक पहुंचे थे। जबरन दोनों ने पहले तो डीजल डालने की कोशिश की फिर नाकाम होने पर पेटीएम मशीन लेकर फरार हो गए थे। शिकायत को गंभीर से लेते पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम…

Read More

हर महीने दो एकादशी तिथियां आती हैं। एक शुक्ल और दूसरी कृष्ण पक्ष। सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत के साथ पूजा करने से श्रीहरि और माता लक्ष्मी का आशीष मिलता है। इस उपवास के प्रभाव से जातक को कष्टों से मुक्ति मिलती है। फरवरी महीने में पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी है। इस दिन तिल का प्रयोग महत्वपूर्ण है। इस व्रत में तिल का दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं षटतिला एकादशी तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व। षटतिला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को साझा किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि अयोध्या धाम से दिये गये संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने माता शबरी की भक्ति और भगवान राम के आने की प्रतिक्षा को जिस तरह रेखांकित किया, उसने छत्तीसगढ़वासियों को द्रवित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि पूरा देश और हम सभी छत्तीसगढ़वासी अयोध्या धाम के श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों ने कहा कि वे ‘‘अमानवीय और खोखली’’ नक्सली विचारधारा से निराश थे और शनिवार शाम यहां पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 50वीं बटालियन के अधिकारियों के सामने उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान दुधी सुकड़ी (53), दुधी देवे (38) और माड़वी…

Read More