Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा संचालित ’स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन कैलेंडर 2024’ के तहत अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के निर्देशन में नालसा एवं सालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के प्रयोजन से पैरालीगल वालिंटियर्स की प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नालसा एवं सालसा के तत्वाधान में आमजन के लिये विभिन्न प्रकार की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। लीगल एंड डिफेंस कौंसिल बेमेतरा व पैरालीगल वालिंटियर्स…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के टेकलगुड़म में 30 जनवरी को बीजापुर-सुकमा सीमा पर नये स्थापित पुलिस कैंप पर नक्सलियों के द्वारा हमला किया गया था, इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए थे, जबकि 15 जवान घायल हुए थे। इस हमले में नक्सलियों को बड़ा नुकसान होने का दावा पुलिस करती रही है। इसके बाद नक्सलियों ने स्वयं स्वीकार किया है कि हमले में उनके दो नक्सली कमांडर कंपनी नम्बर दो की सेक्शन कमांडर माड़वी राजे और बटालियन सदस्य माड़वी बोज्जा की मौत हुई है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल के प्रवक्ता समता ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया…
नई दिल्ली। ड्राई फ्रूट सेहत के लिए फायदेमंद होता है यह बात किसी से छिपी नहीं है लेकिन आज हम किशमिश के पानी के बारे में बात करेंगे। कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि खाली पेट किशमिश के पानी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। साथ ही किशमिश का पानी अगर आप रोजाना पीते हैं तो आपको कई छोटी-मोटी बीमारियों से छुटकारा भी मिल जाएगा। अंगूर से सुखाकर बनाए गए इस ड्राई फ्रूट जिसे हम किशमिश कहते हैं उसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होती है। जो सेहत के लिए काफी ज्यादा…
आडवानी जी के भाजपा के अलावा देश के लिये योगदान की सूची भी भाजपा जारी करें खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी को केंद्र सरकार ने भारतरत्न देने का निर्णय किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आडवानी जी को बधाई, शुभकामनाएं। ऐसा लगता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रायश्चित स्वरूप लालकृष्ण आडवानी को भारतरत्न देने का निर्णय लिया है। अटल बिहारी बाजपेयी के बाद आडवानी भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार थे लेकिन नरेन्द्र मोदी ने अपने पूंजीपति मित्रों के धन के बल पर आडवानी की दावेदारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक शिक्षक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब शिक्षक स्कूल से वापस लौट रहे थे। घटना के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस जांच में जुट गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रतिशोध की भावना से काम कर रही केंद्र सरकार- सचिन पायलट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़ जिले की सीमा पर न्याय यात्रा का स्वागत किया जाएगा। किसान, नवजवान, महिला, श्रमिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई करेंगे। पायलट ने कहा, 13 फरवरी को अंबिकापुर में राहुल गांधी की विशाल आमसभा प्रस्तवित है। इस यात्रा का उद्देश्य…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महानदी भवन मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में आयुष्मान भारत के योजना के अंतर्गत अनुबंधित अस्पतालों की सतत् मॉनिटरिंग की जाए। जिसके लिए राज्य नोडल एजेंसी के स्तर पर रिक्त प्रशासकीय एवं तकनीकी पदों की भर्ती शीघ्र किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैठक में कहा कि जिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने एक-एक कर लगभग 200 लोगों से व्यक्तिगत एवं प्रतिनिधि मण्डल के रूप में मिलकर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन लिए। उन्होंने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका बिलासपुर में यह पहला जनदर्शन कार्यक्रम था। जनदर्शन में विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजीव पाण्डेय ने ज्ञापन सौंपकर बिलासपुर में केन्द्रीय औद्योगिक श्रम न्यायालय, केन्द्रीय ऋण वसूली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं धान खरीदी के भौतिक सत्यापन के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर की बैठक ली। इस वीडियो कान्फ्रेसिंग में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए विशेष रूप से ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए हितग्राहियों की सुविधा का ध्यान रखने की जरूरत है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक पहुंचकर फार्म भरवाने की व्यवस्था कराना होगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना…
नगर में जगह जगह पर उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली में भव्य स्वागत से अभिभूत उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परशुराम चौक पुराना बस स्टैण्ड में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कही। नगर में जगह जगह पर स्वागत पश्चात आयोजित विभिन्न समाज प्रमुखों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस मिट्टी में खेला पढ़ा लिखा उस क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए स्वयं को कृत संकल्पित बताया। उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुंगेली जिले का विकास 5 साल…

