नगर में जगह जगह पर उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली में भव्य स्वागत से अभिभूत उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परशुराम चौक पुराना बस स्टैण्ड में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कही।
नगर में जगह जगह पर स्वागत पश्चात आयोजित विभिन्न समाज प्रमुखों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस मिट्टी में खेला पढ़ा लिखा उस क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए स्वयं को कृत संकल्पित बताया। उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुंगेली जिले का विकास 5 साल से रुक सा गया था इसे गति देना हमारे लिए आवश्यक है। मुंगेली जिला निर्माण, नगर में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम,जिला अस्पताल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, लाइवलीहुड कॉलेज,गांव गांव में सड़कों का जाल सहित जिले में जो भी विकास हुआ है वह भाजपा के डॉ रमन सिंह सरकार की देन है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मार्च से मिलना प्रारंभ होने की जानकारी दी।
विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नगर एवं क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के भव्य स्वागत व आत्मीयता के लिए नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने 4 बार सांसद और 7 बार विधायक बनाने वाले क्षेत्र की जनता का आभार माना। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि मुंगेली में पले बढ़े और संस्कारित उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यह उपलब्धि हासिल कर मुंगेली नगर सहित जिले का सम्मान बढ़ाया है।
मंच में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का नागरिक अभिनंदन सतनामी समाज, आदिवासी समाज, साहू, समाज यादव समाज, ठाकुर समाज, सर्व ब्राह्मण परिषद, देवांगन समाज, स्वर्णकार समाज, सोनकर समाज, केसरवानी गुप्ता समाज,जैन समाज, श्रीवास सेन समाज, कलार जायसवाल समाज, सिंधी समाज, लाला कायस्थ समाज, मुसलमान समाज, सिख समाज, लेखराज समाज, पटेल मरार समाज,नामदेव समाज, स्वीपर समाज, पटवा समाज, कुम्हार समाज, चंद्राकर कुर्मी समाज, तंबोली समाज, मल्लाह समाज, ताम्रकार समाज, गोस्वामी समाज, निर्मलकर समाज, तथा मुंगेली प्रेस क्लब,आगर हिंदी समिति मुंगेली, सचिव संघ, सर्व विभाग की संविदा कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ,छग टीचर्स एसोसिएशन, अशासकीय शिक्षक संघ,छग कैशलेश चिकित्सा सेवा कर्मचारी संघ,कॉलेज मित्र गण,आदि ने स्वागत किया। संचालन सुनील पाठक ने तथा आभार नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद लखनलाल साहू,पूर्व विधायक तोखन साहू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, राजेन्द्र वैष्णव, मानस प्रताप सिंह, दुर्गा उमाशंकर साहू, द्वारिका जायसवाल, शिवप्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, जनपद उपाध्यक्ष पवन पांडे,मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह, सोम वैष्णव, राणा प्रताप सिंह, नरेश पटेल, मानिकलाल सोनवानी, दीनानाथ केशरवानी, लोकनाथ सिंह, मोहन भोजवानी, प्रद्युम्न तिवारी, श्रीकांत पांडे, संजय वर्मा, आशीष मिश्रा, मिट्ठू लाल यादव,नागेश्वर सिंह,उमाशंकर साहू,नितेश भारद्वाज, शिवकुमार बंजारा, मुकेश रोहरा,रामशरण यादव, जयप्रकाश मिश्रा कोटूमल दादवानी, जयपाल साहू आशुतोष पांडे,मानस सिंह बैंस, नंदकुमार सिंह,राघवेंद्र सिंह, व्यास जायसवाल, राजीव श्रीवास,आसिफ खोखर,धनराज सिंह,सुनील सोनी आदि मुंगेली नगर मुंगेली ग्रामीण मंडल,सेतगंगा मंडल, वह जरहागांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाज के लोग उपस्थित थे।

