Author: admin

ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय के वार्ड स्तर पर शिविर भी लगाये जायेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता तय कर दी है। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता हो या भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम मंडल स्थानीय निकाय में अस्थायी, संविदा, उपक्रम, मंडल आदि में कार्यरत प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ग के कर्मचारी/अधिकारी इस योजना हेतु अपात्र होंगे। यह योजना पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी 01 मार्च से लागू होगी। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने ₹1000 की मासिक सहायता राशि प्रदान करेगी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को लोकसभा क्लस्टर की बैठक हुई। बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हमारे जो क्लस्टर बने हैं उनके प्रभारी और लोकसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और विस्तारक की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। उन्होंने बताया कि मीटिंग में आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा हुई है। हर लोकसभा क्षेत्रों, विधानसभा, जिलों और मंडलों में हमारी योजना का क्रियान्वयन निचले स्तर तक करना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से शुरू की गई ‘गांव चलो अभियान’…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित सिलगेर पहुंचकर छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों का कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि जवानों के हर दर्द का नक्सलियों से हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से बढ़ा कर लोगों के लिए सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है। विकास में बाधक नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा और उनका जल्द ही समूल सफाया कर दिया जाएगा। गृहमंत्री शर्मा शनिवार को सिलगेर स्थित सुरक्षा बल के कैंप में डीजीपी अशोक जुनेजा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह-नई शुरुआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर कड़ती मुत्ता उर्फ चिन्ना पिता स्व. कड़ती पेंटा उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी गच्चनपल्ली, पांतागुड़ेम थाना भेजी ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में संजय सिंह उप पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं अश्वनी वर्मा, सहायक कमाण्डेन्ट 151 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता रााशि व अन्य सुविधाए प्रदाय किया जायेगा। नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने मे आरएफटी कोंटा, 151 वाहिनी सीआरपीएफ के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव “ऊर्जा” 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा दीपेश साहू एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अवधेश चंदेल जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बेमेतरा जगदीश धृतलहरे उपस्थित थे | कार्यक्रम की शुरुवात माँ वाग्देवी की अर्चना वंदन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज को अपनी संस्कृति परम्परा, आध्यात्मिकता तथा आधुनिकता सभी को समाहित करते हुए बहुत सुन्दर नृत्य, गीत एवं नाटक की प्रस्तुति दी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ एसएसपी ने 90 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। जारी इस लिस्ट में इंस्पेक्टर , सब इंस्पेक्टर , हेड कांस्टेबल और आरक्षकों के नाम शामिल है। जिसमें कई पुलिस कर्मी रक्षित केंद्र में पदस्थ थे इन सभी की तैनाती थानों में की गई है।

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा भी नई तकनीक से जुड़कर काम करेगा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस सत्र को अहम करार देते हुए कहा कि सरकार के बजट से राज्य के विकास की दिशा तय होगी। बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री ने डिजिटल बजट पेश किया था। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा भी नई तकनीक से जुड़कर काम करेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा को पेपरलेस बनाया जाएगा। इससे सदन का कामकाज सरल…

Read More

परिजनों को लौटाई उनकी खोई हुई खुशियां खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पुरे प्रदेश में ऑपरेशन मुस्कान में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूरे अभियान में 50 बालक एवं 454 बालिकाओं समेत राज्यभर के कुल 504 गुमशुदा बच्चों को तलाश कर परिजनों की खोई खुशियां वापस लौटाई है। इस अभियान में सबसे ज्यादा दुर्ग के 93, बलौदाबाजार 58, बिलासपुर के 41 एवं शेष अन्य जिलों द्वारा गुम बच्चों को तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में गठित पुलिस टीम द्वारा हर संभावित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डीडी नगर थाने में एक पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। ये आरोप एनएसयूआई नेता निखिल बघेल पर लगा है, जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी निखिल बघेल ने जिम से कैफे ले जाने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता बीबीए व नीट की तैयारी कर रही है। पीड़िता के मुताबिक 1 फरवरी को निखिल पीड़िता को वॉट्सऐप पर मैसेज कर मिलने की जिद करने लगा। शाम करीब 7।20 बजे फोन कर कहा कि मैं जिम के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप की प्रतिमा विराजमान होने से छत्तीसगढ़ वासियों में खुशी की लहर है। प्रभु श्री राम के जयकारों से दुर्ग रेलवे स्टेशन गूंज उठा। स्टेशन के हर कोने पर जंहा नजर डालें वहां राम भक्तों का भारी हुजूम नजर आया। दरअसल, आज यानी चार फरवरी को दुर्ग से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। कुछ ही देर पहले ही दुर्ग से पहली ट्रेन अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए 1400 यात्रियों को हुई, अब कुछ देर में ट्रेन राजधानी रायपुर पहुंचने वाली है। आपको बता दें कि हिंदू…

Read More