खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह-नई शुरुआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर कड़ती मुत्ता उर्फ चिन्ना पिता स्व. कड़ती पेंटा उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी गच्चनपल्ली, पांतागुड़ेम थाना भेजी ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में संजय सिंह उप पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं अश्वनी वर्मा, सहायक कमाण्डेन्ट 151 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता रााशि व अन्य सुविधाए प्रदाय किया जायेगा। नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने मे आरएफटी कोंटा, 151 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं 204 कोबरा बटालियन के आसूचना शाखा का रहा विशेेष योगदान रहा।

