Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा।विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वादे पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना शुरू की है। योजना का फायदा एक मार्च से महिलाओं को मिलने लगेगा। योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी विवाहित महिलाओं को मिलेगा। इससे महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार होगा। सरकार के इस योजना को लेकर महिलाओं को काफी उत्साह है। योजना के लिये 5 फरवरी से जिले के सभी ग्राम पंचायतों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीयन करना प्रारंभ हो गया है केंद्रों में महिलाओं का भारी उत्साह है। इस योजना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बस्तर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि 02 व्यक्तियों के द्वारा मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 37 जेडबी 0347 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर जयपुर उड़ीसा से जगदलपुर बस्तर होते हुए रायपुर जाने वाले हैं। सूचना पर थाना के सामने मेन रोड 30 से मोटरसाइकिल सवार आरोपी दीपक प्रजापति और सुरेंद्र सिंह दोनों निवासी मध्य प्रदेश के कब्जे से कुल 20.980 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं नगदी रकम 765/ रुपए और मोबाइल ,पैन कार्ड एटीएम कार्ड वोटर आईडी मोटरसाइकिल का आरसी बुक एवं आधार कार्ड बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। जिले में कलेक्टर राहुल देव के आदेशानुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर गिरधारी लाल यादव को लोरमी एसडीएम बनाया गया है और लोरमी एसडीएम प्रवीण तिवारी को मुंगेली का नया एसडीएम बनाया गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी को कलेक्टर कार्यालय में पदस्थापना दी गई है।

Read More

कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरूण साव विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा उप मुख्यमंत्री साव का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मद्कूद्वीप को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस क्षेत्र में खेल परिसर बनाने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि खेल से टीम वर्क और लीडरशीप की भावना बढ़ती है और जीवन में नई ऊर्जा…

Read More

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर धान की सुरक्षा व्यवस्था, भौतिक सत्यापन आदि विषयों में दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में कुल 66 सहकारी समितियों के 105 धान उपार्जन केन्द्रों में शासन के निर्देशानुसार 04 फरवरी तक धान उपार्जन कार्य किया गया। इस वर्ष जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान की रिकार्ड खरीदी की गई। जिले में शासन द्वारा 48 लाख 07 हजार 540 क्विंटल धान उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरूद्ध 55 लाख 86 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जो कि निर्धारित लक्ष्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव आज चातरखार स्थित शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय पहुॅचे। उन्होंने वहां इव्हीएम व व्हीव्हीपेट मशीनों का फस्र्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने चेक की गई मशीनों को व्यवस्थित ढंग से रखवाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि एफएलसी में क्रियाशील और अक्रियाशील मशीनों की जांच की जा रही है और जांच में सही पाए जाने वाले मशीनों का उपयोग आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान कार्य के लिए किया जाएगा। जिले के लिए 1160 बीयू,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा अपनी केंद्र सरकार के माध्यम से केंद्रीय एजेंसियों पर दबाव डालकर विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान कर रही है। उनको राजनैतिक रूप से परेशान करने, बदनाम करने का षड़यंत्र रचा जाता है। ऽ छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार के पांच सालों के दौरान लगातार ईडी और आईटी कार्यवाहियां की गयी। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने फर्जी कार्यवाहियां केंद्र सरकार ने करवाया। ऽ लोकसभा चुनावों को देखते हुये छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेकों राज्यों…

Read More

जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल हुए उप-मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। उप-मुख्यमंत्री बनने के पश्चात अरूण साव जी का प्रथम जांजगीर जिला आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अकलतरा विधानसभा मे कार्यकर्ताओ ने जैसे ही अरूण साव जी का काफिला पहुंचा जोरदार जय श्रीराम के नारे व माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत पूर्व विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व मे किया गया। तत्पश्चात बनारी चौक मे स्वागत के पश्चात जांजगीर नगर के नेताजी चौक कचहरी चौक मे भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद उप-मुख्यमंत्री अरूण साव जी जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहेनक्सल उन्मुलन अभियान के तहत डीआरजी की टीम नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान ग्राम मुंजालगोदी से 02 नक्सलियों उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर (पीपीसीएम) विनोद अवलम उर्फ उंगा पिता कोवाराम उम्र 21 वर्ष ग्राम मारगुण्डेम, पीडिया, थाना गंगालूर, जिला- बीजापुर एवं उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम उप कमांडर (पीपीसीएम) आसु कोरसा आसु कोरसा पिता बुधराम कोरसा उम्र 23 वर्ष साकिन गायतापारा पदेड़ा थाना गंगालूर जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 12 बोर देशी कट्टा, 05 राउण्ड बरामद किया गया। 08 एमएम पिस्टल,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज सोमवार से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु ईव्हीएम मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच कार्य कृषि उपज मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य राजनीतिक दलों की उपस्थिति में शुरू हुआ । जो आगामी 15 फ़रवरी तक चलेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा कृषि उपज मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम पहुँचे ।उन्होंने वहां इव्हीएम व व्हीव्हीपेट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने चेक की गई मशीनों को व्यवस्थित ढंग से रखवाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने के…

Read More