खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बस्तर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि 02 व्यक्तियों के द्वारा मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 37 जेडबी 0347 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर जयपुर उड़ीसा से जगदलपुर बस्तर होते हुए रायपुर जाने वाले हैं।
सूचना पर थाना के सामने मेन रोड 30 से मोटरसाइकिल सवार आरोपी दीपक प्रजापति और सुरेंद्र सिंह दोनों निवासी मध्य प्रदेश के कब्जे से कुल 20.980 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं नगदी रकम 765/ रुपए और मोबाइल ,पैन कार्ड एटीएम कार्ड वोटर आईडी मोटरसाइकिल का आरसी बुक एवं आधार कार्ड बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से थाना बस्तर में कार्यवाही के उपरांत आज सोमवार को आरोपीयो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

