Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के दर्शन करने भक्तो में खासा उत्साह है ,इसे देखते हुए सरकार स्पेशल आस्था ट्रेन चला रही है । रविवार को जिले भर से तीसरा जत्था रवाना हुआ। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में सुबह से ही आयोध्या जाने वाले यात्रियों के आने का दौरा शुरू हो गया। आयोध्या जा रहे राम भक्तो का स्वागत तिलक लगा कर किया गया, फूल सींच कर शुभकामनाएं दीं गई। पहचान के लिए सभी यात्रियों को आई कार्ड दिया गया हैं। सफल यात्रा को देखते हुए बिलासपुर में चाक चौबंद सुरक्षाव्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर के अधिकारी रजनेश सिंह ने आज बिलासपुर जिले में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। उनके शामिल होने पर बिलासपुर पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रजनेश सिंह को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। इससे पहले बिलासपुर एसपी का पदभार ग्रहण करने से पहले आईपीएस रजनेश सिंह ने प्रसिद्ध रतनपुर मंदिर पहुंचकर माथा टेका और छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ बिलासपुर जिले की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बहुत तेज-तर्रार और कट्टर पुलिस अधिकारी माने जाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 महिला एक युवक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बुफ्रेनार्फीन बरामद किया है। एविल वायल इंजेक्शन सहित 11 नग मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिसकी कीमत 80 हजार और नगदी रकम बरामद किया है। गौरैला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो बच्चे बाबा तालाब के पास नशे की हालत में बैठे हुए हैं, जिससे पुलिस की टीम भेज कर उन बच्चों से जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान चौंकाने वाली बात…

Read More

नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक ग्लोबल समिट में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स द्वारा वार्षिक ग्लोबल समिट का आयोजन गत दिवस शनिवार को नई दिल्ली के जनपद रोड स्थित डॉ अंबेडकर ऑडिटोरियम में किया गया। वार्षिक ग्लोबल समिट ग्रामीण इकोनामिक फोरम और भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन प्रतिनिधि मंडल के साथ उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि देश के किसानों को यदि हम आत्मनिर्भर बनाएंगे तो निश्चित…

Read More

पूर्वर्ती जहां से नक्सलियों की सरकार चलती थी, वहां पर पुलिस ने टेक्टीकल हेडक्वाटर की स्थापना बस्तर संभाग में इंद्रावती टाईगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान एवं अबूझमाड़ जहां अब नक्सली ले सकते हैं शरण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में नक्सल प्रभावित इलाका अब सिमटने के साथ नक्सलवाद का प्रभाव बस्तर संभाग में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवम्बर 2023 से आज दिनांक तक विगत साढ़े तीन महीनों में जिला बीजापुर में नवीन सुरक्षा कैम्प पालनार, डुमरीपालनार, चिंतावागू, कावडग़ांव, मुतवेण्डी एवं गुंडम तथा जिला सुकमा में नवीन सुरक्षा कैम्प मुलेर, परिया, सलातोंग, मुकराजकोण्डा,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन दिनांक 21.02.2024 से 23.02.2024 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में किया जाना है। दिनांक 21.02.2024 को प्रशिक्षण अधिकारी के वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, मैकेनिक डीजल एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड, दिनांक 22.02.2024 को प्रशिक्षण अधिकारी के कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फिटर, कारपेंटर, टर्नर, ड्राईवर कम मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक मोटर व्हीकल एवं मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयरकंडीशनर ट्रेड तथा दिनांक 23.02.2024 को प्रशिक्षण अधिकारी के वेल्डर, शीट मेटल वर्कर,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी बस्तर फाईटर के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों से नक्सल संगठन में सक्रिय 08 नक्सलियों 1. भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत कंपनी नंबर 02 पीएलजीएस सदस्य बुधराम कड़ती ऊर्फ सुखराम पिता स्व आयतु कड़ती निवासी पीटेपाल चिन्नापारा थाना मिरतुर, 2. गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत हिरमागुण्डा आरपीसी सदस्य-सुखराम पूनेम पिता मंगू पूनेम निवासी कांवडग़ांव थाना गंगालूर, 3. हिरमागुण्डा आरपीसी मिलिशिया ए सेक्शन कमाण्डर-सुक्कू पूनेम पिता आयतू पूनेम निवासी कांवडग़ांव गायतापारा थाना गंगालूर। 4. ग्राम कांवडग़ांव भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर जोगा पूनेम पिता मंगू पूनेम निवासी कावंडग़ांव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र अंर्तगत कुटरू के साप्ताहिक बाजार के पास नक्सलियों ने सीएएफ के जवान तिजाउ राम भुआर्य पर दिन दहाड़े कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है। सीएएफ जवान तिजाउ राम भुआर्य बलिदान हो गए हैं। वारदात के बाद नक्सली भाग निकले हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएएफ जवान तिजाउ राम भुआर्य कुटरू के दरभा कैम्प में चौथी बटालियन में कंपनी कमांडर के रूप में कार्यरत रहे। बलिदान तिजाऊ राम भुआर्य कांकेर के…

Read More

देश व समाज के लिए उनका योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज जी के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान…

Read More

नई दिल्ली। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिद्धार्थ आनंद की मच अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ ने 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। चौथे शनिवार को फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ ने पहले हफ्ते धमाकेदार कारोबार किया था। फिल्म का कारोबार पहले हफ्ते ही डेढ़ सौ करोड़ पहुंच गया था। हालांकि, वक्त के साथ कमाई की स्पीड काफी हद तक कम हुई थी। दो दिन पहले तक फिल्म की कमाई तो लाखों में सिमट गई थी। मगर अब बिजनेस ने भी फिर से स्पीड…

Read More