Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। राजपत्रित अधिकारियों समेत करीब 150 पुलिस कर्मियों ने रात के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत करीब 130 गाड़ियों पर चलान किया गया। इस सघन चेकिंग अभियान के तहत शहर के सभी प्रमुख चैक चौराहो सहित शहर की सभी आउटर सीमा पर तैनात कर नाबालिग वाहन चालक, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। दरअसल, इन दिनों पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेशभर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में यह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटेंगे।वे सुबह 11.55 दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.10 सीएम “पहुना” पहुंचेंगे। जिसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि सीएम साय बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज से स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया “पीएम श्री योजना” का शुभारंभ होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। शाम 5.30 बजे पं। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस परिवार के अनुरोध पर की तत्काल पहल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के पुलिस कॉलोनी अमलीडीह प्रवास के दौरान पुलिस परिवारजनों के द्वारा अमलीडीह कॉलोनी में पुलिस कैंटीन खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। विजय शर्मा जी के द्वारा पुलिस मुख्यालय को पुलिस परिवारजनों की मांग पर आवश्यक कार्यवाही यथा शीघ्र करने के निर्देश दिए गए थे। उपमुख्यमंत्री (गृह विभाग) के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक, रायपुर एवं सेनानी चौथी वाहिनी छसबल को तत्काल पुलिस कैंटीन खोलने के निर्देश एवं अनुमति दी गई। आज,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। गौसेवक साधराम यादव के हत्या के मुख्य आरोपी अयाज खान और ईदरीस खान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि से संलिप्त होने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्शन 16 (UAPA) टेररिस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं। मुख्य आरोपी अयाज खान पर जम्मू कश्मीर और विदेशों से तार जुड़ने का भी आरोप लगा है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मोबाइल रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि, झंडा कांड में भी 2 लोग शामिल थे। साथ ही…

Read More

पुलिस अधीक्षक की प्रशासनिक कसौटी को बिगड़ने कोशिश खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा।जिला मुख्यालय स्थित यातायात कार्यालय में 34 वा यातायात सड़क सुरक्षा समारोह का समापन का शनिवार को अंतिम दिन था। जिसका मुख्य आतिथ्य में जिला कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एस पी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी,सहित जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं शहर के तमाम सहयोगी अतिथियो, छात्र-छात्राओं एवं जिले के नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां स्कुली छात्र-छात्राओं एवं आदिवासी छात्रावास के बालिकाओ के द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में नुक्कड़ नाटक मंचन कर उपस्थित लोगों को जागरूक करने प्रेरित किया। तद उपरांत ग्रामीण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। बलिराम कोर्राम निवासी ईरागांव को पुराने सिक्के के बदले 53 लाख रूपये देने का लालच देकर आरोपी द्वारा प्रार्थी बलिराम को अलग-अलग बैक खाता एवं यूपीआई के माध्यम से 853250 छलपूर्वक अपने बैंक खाता में जमा करवाया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना ईरागांव में अपराध क्रमांक-07/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सायबर सेल एवं थाना ईरागांव की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण से संबंधित समस्त साक्ष्य संग्रहित एवं बैंक खातों की जानकारी एकत्रित करने निर्देशित किया गया, साक्ष्य संग्रहण एवं प्रकरण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हो जाने के उपरांत प्रार्थी बलिराम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना कोतवाली से मर्ग डायरी प्राप्त हुआ, जिसमे मृतक बज्जू परचापी की मृत्यु सिर पर आई चोट से होना एवं डॉक्टर का शॉर्ट पीएम. रिपोर्ट पर मृत्यु की प्रकृति हत्या होना लेख किया था। जांच में पाया गया की मृतक बज्जू परचापी को उसके बेटे मानकु परचापी के द्वारा हत्या कर दिया है। आरोपी का पता तलाश कर आरोपी मानकू परचापी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि उसकी और उसकी पत्नी असमोतीन के बीच विवाद हो रहा था, इसी दौरान उसके पिता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम एनहुर के जंगल में आज रविवार को सरई का पत्ता तोडऩे जंगल गई एक ग्रामीण महिला सगबत्ती उम्र 45 वर्ष पर वन्य प्राणी भालुओं ने हमला कर दिया, इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल सगबत्ती गांव की अन्य महिलाओं के साथ पत्तल-दोना बनाने के लिए सरई का पत्ता तोडऩे जंगल गई थी। इस दौरान वन्य प्राणी मादा भालू और दो शावकों ने महिला पर हमला कर दिया, कुत्तों और साथ में गई…

Read More

यशस्वी के दोहरे शतक के बाद जडेजा का ‘पंजा’, सीरीज में 2-1 से आगे नई दिल्ली। भारत ने राजकोट टेस्ट मैच को चौथे दिन ही जीत लिया है और इंग्लैंड को पूरी तरह से धराशायी किया है। टीम इंडिया ने मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को 557 का मुश्किल लक्ष्य दिया था और जवाब में इंग्लैंड ने पूरी तरह घुटने टेक दिए थे और टीम इंडिया को 434 रन से जीत मिली। पहले यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने बल्लेबाजी में धमाल मचाया और उसके बाद बॉलिंग में रवींद्र जडेजा की दमदार बॉलिंग ने इंग्लैंड का काम तमाम किया। इंग्लैंड…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने परम् वंदनीय संत शिरोमणि, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से महाराज को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि विश्व-कल्याण के लिए आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का समर्पण अविस्मरणीय है।

Read More