खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। बलिराम कोर्राम निवासी ईरागांव को पुराने सिक्के के बदले 53 लाख रूपये देने का लालच देकर आरोपी द्वारा प्रार्थी बलिराम को अलग-अलग बैक खाता एवं यूपीआई के माध्यम से 853250 छलपूर्वक अपने बैंक खाता में जमा करवाया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना ईरागांव में अपराध क्रमांक-07/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सायबर सेल एवं थाना ईरागांव की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण से संबंधित समस्त साक्ष्य संग्रहित एवं बैंक खातों की जानकारी एकत्रित करने निर्देशित किया गया, साक्ष्य संग्रहण एवं प्रकरण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हो जाने के उपरांत प्रार्थी बलिराम कोर्राम से साथ ठगी का आरोपी राजस्थान के भरतपुर, हरियाणा के नूह में होना पाये जाने से स्थानीय पुलिस की मदद से उनके ठिकानों की घेराबंदी कर एक साथ दबीश देकर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये। अपराध में सलिप्त होने से आरोपी मौसम पिता जमील निवासी राजस्थान को कर घटना में प्रयुक्त उपकरणों एवं सम्पत्ति को जप्त किया गया।

