खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन दिनांक 21.02.2024 से 23.02.2024 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में किया जाना है।
दिनांक 21.02.2024 को प्रशिक्षण अधिकारी के वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, मैकेनिक डीजल एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड, दिनांक 22.02.2024 को प्रशिक्षण अधिकारी के कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फिटर, कारपेंटर, टर्नर, ड्राईवर कम मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक मोटर व्हीकल एवं मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयरकंडीशनर ट्रेड तथा दिनांक 23.02.2024 को प्रशिक्षण अधिकारी के वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी), हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, सिविंग टेक्नोलॉजी, एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेड एवं छात्रावास अधीक्षक तथा छात्रावास अधीक्षिका के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12:00 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण हेतु रिक्त/संभावित रिक्त पदों के विरुद्ध लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जा रहा है। मात्र दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाये जाने के आधार पर चयन हेतु किसी अभ्यर्थी का कोई दावा नहीं होगा। अभ्यर्थी उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन के बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। इस चरण हेतु दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किये जा रहे हैं। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें।

