*पथरिया ब्लॉक में जल्द होगा कार्यकारिणी गठन, समाज के वरिष्ठजनों से जिला अध्यक्ष ने की मुलाकात*
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला मुंगेली द्वारा संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा संगठन के विस्तार को लेकर लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्री जीवन लाल बंजारा ने पथरिया ब्लॉक के समाज के प्रमुख नागरिकों एवं वरिष्ठजनों से भेंट-मुलाकात कर संगठन के समन्वय, विस्तार एवं सामाजिक एकीकरण के संबंध में विचार-विमर्श किया।
इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। साथ ही, संगठनात्मक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पथरिया ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक एवं चर्चा के दौरान पथरिया ब्लॉक के वरिष्ठजन श्री सतीश घृतलहरे, श्री धन्नू लाल नवरंग, सुश्री प्रमिला टंडन सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर संगठन के भावी विस्तार की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सभी के साथ समाज में आपसी समन्वय, एकजुटता एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार साझा किए गए।
जिला अध्यक्ष श्री जीवन लाल बंजारा ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी एकता, सहयोग एवं समन्वय अत्यंत आवश्यक है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं सभी वर्गों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकीकरण को बढ़ावा देना तथा सामूहिक प्रयासों से समाज को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में पथरिया ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने की दिशा में पहल की जाएगी। इस पहल से संगठन का विस्तार होने के साथ ही सामाजिक समन्वय एवं एकजुटता को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
संगठन विस्तार एवं सामाजिक एकीकरण की इस पहल को समाज को संगठित करने और भविष्य में सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


