Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात बारातियों से बस पलट गई। जानकारी के मुताबिक ये बस दामाखेड़ा से बारातियों को लेकर रायपुर लौट रही थी। हादसे में एक दर्जन से अधिक बराती घायल हुए है। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसा रायपुर-बिलासपुर हाईवे में हुआ है। पूरा मामला धरसीवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस हादसे पर जानकारी देते बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घायलों की हालत सामान्य है। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बता दें कि धरसीवा पुलिस फ़िलहाल हादसे का कारण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-सूरजपुर। सूरजपुर के पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी हुई है। एक साथ 6 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर हुआ है। इस बाबत में नवपदस्त एसपी ने आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार लक्षमण ध्रुव का साइबर सेल से प्रतापुर के थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। निलिमा तिर्की को प्रेम नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जगन सिंह को ओड़गी का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं प्रमोद पांडे को चंदौरा का थाना प्रभारी बनाया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। शहर से लगे खरमोरा बस्ती और आसपास के इलाके में देर शाम सनसनी फैल गई जब यहां सागौन बाड़ी में एक मासूम बच्चे की लाश मिली। उसकी गला रेत कर नृशंस हत्या करने और गुप्तांग को जलाए जाने की जानकारी प्राथमिक तौर पर सामने आई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिविल लाइन रामपुर की पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी स्वयं घटनास्थल पहुंचकर इस बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए तत्काल जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया है। घटना के संबंध में खरमोरा के रहने वाले गंगाराम ने बताया कि वह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज विधानसभा में कानून व्यवस्था और व्यापार वाणिज्य को लेकर सवाल पूछे जाएंगे गृह मंत्री विजय शर्मा और उद्योगों वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन सवालों के जवाब देंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा भी होगी। साथ ही विधायक पुरंदर मिश्रा प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को नियमित नहीं किए जाने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करवायेंगे। विधायक रामकुमार यादव पबिया एवं मव्वार जनजाति के लोगों का अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने को लेकर अनुसूचित जाति विकास मंत्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत 21 फरवरी को थाना मद्देड और केरिपु 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम लोदेड़ की ओर निकली थी। सर्चिंग के दौरान ग्राम लोदेड़ से दो फरार नक्सली मिलिशिया सदस्य सरिता व टिंगे मीना को पकड़ा गया। आरोपित 26 मई 2010 को ग्राम लोदेड़ के ग्रामीण के अपहरण व हत्या घटना व 21 जुलाई 2010 को ग्राम संगमपल्ली निवासी के अपहरण व हत्या करने की घटना में शामिल थे। दोनों के विरूद्ध थाना मद्देड़ में एक-एक स्थायी वारंट लंबित है। एसपी बीजापुर की ओर से दोनों की गिरफ्तारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा जहां से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके अलावा शाह प्रदेश में संगठन के नेताओं की भी अहम् बैठक लेंगे। यह बैठक बस्तर संभाग में होगा। वे कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की लोकसभा चुनाव समिति की अहम् मीटींग लेंगे और लोकसभा चुनाव की तैयारियों क जायजा लेंगे। बता दे कि अगले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 22 फरवरी को कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.30 बजे एक होटल में निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में…

Read More

कृमिपालन और कोसा उत्पादन से समूह की महिलाएं बनी स्वावलंबी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वावलंबन की डगर पर आगे बढ़ रही है। रेशम विभाग के कोसा कृमिपालन से जुड़कर आत्मनिर्भर भी बन गई है। जांजगीर चांपा जिले के विकास खंड पामगढ़ के ग्राम खोरसी की महिलाएं अमरीका साहू, संतोषी साहू, निशा साहू, छटबाई साहू, दुलेशवरी साहू, चंद्रीका साहू ने अर्जुन के पेड़ों पर रेशम से कृमिपालन से कोसाफल उत्पादन का काम शुरू किया है। महिलाओं ने बताया कि पहले अपने खेतों में खरीफ की फसल लेने के बाद सालभर मजदूरी की तलाश में रहते थे। आज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि मौलाना अबुल कलाम जी ने आजादी की लड़ाई के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। भारत के विकास में मौलाना आजाद के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जांजगीर जिले की महिलाओं को नवीन राशनकार्ड का वितरण किया। जिले के पात्र हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निशक्तजन राशनकार्ड के द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा जांजगीर जिले में सविता सारथी, सावित्री देवी सोनी, सीमा सारथी, मीना तिवारी तथा कंतराबाई को नवीन राशन कार्ड का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो का नवीनीकरण किया जा…

Read More