Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से आज एक नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर आकाश कुमार छिकारा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में टीम तैयार कर एवं पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम तरौद में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही सूचना स्थल पर जाकर पतासाजी की गई। जहां बालिका की अंकसूची की जांच की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। भारतीय वायुसेना (अग्निवीर) में भर्ती हेतु लिखित ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी मोड) के लिए निःशुल्क कोचिंग जिला प्रशासन द्वारा प्रारम्भ की गई है। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं मार्ग दर्शन केन्द्र अधिकारी एम आर जायसवाल के संचालन व्यवस्था में रीजनिंग जनरल अवरनेश (आरएजीए) अंग्रेजी,भौतिक,गणित विषयों की कोचिंग विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है। जिसमें आटीआई कुलिपोटा, अकलतरा, शा पालीटेक्निक के छात्र सहित जांजगीर चाम्पा के युवा निःशुल्क कोचिंग ले रहे हैं । अग्निवीर में भर्ती हेतु महिलाओं में खासा उत्साह है। कोचिंग ले रही आटीआई की छात्राओं ने बताया कि वे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रकोट महोत्सव का आयोजन 06-07 मार्च को किया जा रहा है। इसकी तैयारियों का निरिक्षण करने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम गुरुवार को चित्रकोट महोत्सव और मेला स्थल पहुंचे। उन्होंने महोत्सव के आयोजन की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद की गतिविधियों की व्यवस्था सहित मंच, दर्शक दीर्घा,मेला स्थल, विभागीय स्टॉल के लिए चिन्हित जगहों का निरीक्षण कर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को कार्यक्रम स्थल के मैदान को समतल करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। दूरसंचार जिला बस्तर (जिला – कांकेर, बस्तर, दन्तेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा एवं कोण्डागांव) के उपभोक्ताओं के लिए 28 फरवरी को महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय में टेलीफोन अदालत कम ओपन हाऊस का आयोजन किया गया है। दूरसंचार के सहायक महाप्रबंधक प्रशासन ने बताया कि अदालत में टेलीफोन संयोजन, वियोजन, स्थानांतरण, खराबी एवं अधिक बिलिंग संबंधी शिकायतें जो तीन माह से अधिक या कम अवधि से लंबित हों तथा जिन पर विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हों ऐसे प्रकरण भेजे जा सकते हैं। फोरम अथवा न्यायालय में लंबित प्रकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डाक द्वारा…
कलेक्टर ने छात्रावास में बच्चों के साथ किया भोजन, बच्चों को दिए उपहार जन्मदिन पर मुख्यमंत्री को दी बधाई और शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा सभी छात्रावासों में न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रावास में बच्चों के लिए खीर, पूरी, मिठाइयां सहित तरह-तरह के पकवान बनाए गए। जिले के ग्राम रामगढ़ स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में कलेक्टर राहुल देव ने बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। उन्होने बच्चों से बात-चीत की और उन्हे उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पहली बार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान लाइमस्टोन की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है, इन गुफाओं के सर्वे अध्ययन और गुफा आधारित पर्यटन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 23-24 फरवरी को किया गया है। कार्यशाला का आयोजन नेशनल केव रिसर्च एंड प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय उद्यान के नेचर गाइड, स्कॉलर्स, बस्तर से जियोलॉजिकल विभाग की विद्यार्थी शामिल होंगे। इस आयोजन में डॉ. जयंत विश्वास नेशनल केव रिसर्च एंड प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन भी शामिल होंगे। साथ ही विश्वनाथ राजन प्रशिक्षित गुफा विशेषयज्ञ नेशनल स्पेलियोलॉजिकल सोसाइटी अमेरिका इस कार्यशाला…
86 छात्रावासों में न्योता भोज का किया गया आयोजन केक काटकर मुख्यमंत्री का मनाया जन्म दिन खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस के अवसर पर बालोद जिले के सभी 86 छात्रवासों में न्योता भोज का आयोजन किया गया था। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया और मुख्यमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। न्योता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी, आचार, पापड़, खीर, पूड़ी, हलवा जैसे स्वादिष्ट पकवान परोसे गए। उल्लेखनीय है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी खुशियां मनाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में बुधवार को 1402 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के…
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को इंडिया ‘‘ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024‘‘ से नवाजा गया मुख्यमंत्री ने उपलब्धि के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) को ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट‘‘ श्रेणी में विजेता बना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को बधाई और शुभकामनाएं…
सभी आवेदनों की पोर्टल में हुई एंट्री खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना में महिला एवं बाल विकास की जिले की 6 परियोजना में 254948 महिला हितग्राहियों का महतारी वंदन योजना में पंजीयन के फार्म भरे है। महिला हितग्राहियों को लाभ देने के आवेदन पंजीयन का काम बीते 5 फरवरी से शुरू किया गया था। आवेदन भरने की आखिरी तारीख 20 फरवरी थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की बात करें तो 235142 महिलाओं ने और शहरी क्षेत्र से 19806 महिलाओं नए महतारी वंदन…

