खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रकोट महोत्सव का आयोजन 06-07 मार्च को किया जा रहा है। इसकी तैयारियों का निरिक्षण करने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम गुरुवार को चित्रकोट महोत्सव और मेला स्थल पहुंचे। उन्होंने महोत्सव के आयोजन की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद की गतिविधियों की व्यवस्था सहित मंच, दर्शक दीर्घा,मेला स्थल, विभागीय स्टॉल के लिए चिन्हित जगहों का निरीक्षण कर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को कार्यक्रम स्थल के मैदान को समतल करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, उप संचालक पंचायत बीरेंद्र बहादुर, नायब तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- आवास निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम शुरू नहीं करने पर प्रथम किस्त की राशि होगी रिकवर : एसडीएम नवागढ़
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला अध्यक्षों को सिखाये संगठन के गुरु
- सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए उकसाने वाला मर्सिडीज कार चालक गिरफ्तार
- प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर- मंत्री राजेश अग्रवाल
- महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’
- बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना- सौर ऊर्जा का करें अधिक से अधिक उपयोग
- पारिस्थितिकी पुनरुद्धार का बड़ा संकेत: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा संकटग्रस्त ‘ढोल’ का संगठित झुंड

