खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत 21 फरवरी को थाना मद्देड और केरिपु 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम लोदेड़ की ओर निकली थी। सर्चिंग के दौरान ग्राम लोदेड़ से दो फरार नक्सली मिलिशिया सदस्य सरिता व टिंगे मीना को पकड़ा गया। आरोपित 26 मई 2010 को ग्राम लोदेड़ के ग्रामीण के अपहरण व हत्या घटना व 21 जुलाई 2010 को ग्राम संगमपल्ली निवासी के अपहरण व हत्या करने की घटना में शामिल थे। दोनों के विरूद्ध थाना मद्देड़ में एक-एक स्थायी वारंट लंबित है।
एसपी बीजापुर की ओर से दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार का इनाम उद्घोषित है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना मद्देड़ में कार्रवाई उपरान्त न्यायालय बीजापुर पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

