Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय में आयाेजित बस्तर पंडुम 2025 महोत्सव में अंदरूनी इलाकों के कलाकारों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म बन रहा है। यहां एक कलाकार की बनाई 2 मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रहीं हैं। साइकिल की खराब चेन, साइकिल दुकान में ही खराब पड़े लोहे के छरें और नट-बोल्ट एवं जंगल के पेड़ों से निकलने वाले गाेंद जैसी चीजों से एक बुजुर्ग कलाकार ने मां-बेटे की मूर्ति बना दी। जंगल के पेड़ों से निकलने वाले गोंद का इस्तेमाल से नट-बोल्ट को चिपकाकर मूर्ति काे आकार दिया गया है। सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित छिंदगढ़ के निवासी…
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद के निर्देशन में छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज राजस्व प्राप्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।प्रदेश में संचालित खनन संक्रियाओं से 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि (1400 करोड़ रुपये अधिक) दर्शाता है। प्रदेश में खनिज राजस्व प्राप्ति में दंतेवाड़ा अव्वलवित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के खनिज राजस्व संग्रहण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर बुलाने और चाचा के साथ मिलकर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की दोस्ती देवरीखुर्द सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाले राजऋषि सिंह से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।शादी का वादा कर विश्वास जीतने के बाद 1 अप्रैल को उसने युवती को अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह के घर, नहरपारा सफेद खदान बुलाया। युवती प्रेमी की बातों में आकर वहां पहुंची, जहां पहले युवक ने उसके साथ शारीरिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, परिवहन विभाग द्वारा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं को अधिक सुगम बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आम नागरिकों को किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे ही आवेदकों द्वारा इन सुविधाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्मित परिवहन सेवा पोर्टल में जाकर आवेदकों द्वारा वांछित सेवा का चुनाव कर आधार अभिप्रमाणन द्वारा उक्त सेवा का लाभ लिया जा सकता है, आधार अभिप्रमाणन के बाद परिवहन पोर्टल में दिये गए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, मां दुर्गा के आशीर्वाद से प्रदेश में सुख समृद्धि, उन्नति हो यही प्रार्थना करता हूं। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को पाने के लिए कई वर्षों तक मां पार्वती ने कठोर तप किया था, जिससे उनके शरीर का रंग काला हो गया था। जब भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए तो उन्होंने…
मां दंतेश्वरी मुझे इतना कौशल, सामर्थ्य, इतनी शक्ति दें कि वामपंथ पर जाने वाली पीढ़ी को मैं रामपथ पर ला सकूंखबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय में बस्तर पंडुम 2025 महोत्सव के आयाेजन में प्रख्यात कवि एवं श्रीराम कथा वाचक डाॅ. कुमार विश्वास के द्वारा ’’बस्तर के राम’’ पर आधारित कार्यक्रम गुरूवार की रात्री 8 बजे शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में श्रीराम कथा सुनाते हुए विभिन्न प्रसंग बताए और उनके महत्व के साथ ही वर्तमान परिदृश्य में उन्हें किस तरह अमल में लाया जा सकता है, इस पर भी अपनी बात रखी। डाॅ. कुमार विश्वास ने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर आज शुक्रवार सुबह भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं संगठन महामंत्री पवन साय बस्तर प्रवास पर पंहुचकर स्थनिय बस्तर के भाजप नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा उपरांत, दंतेवाड़ा रवाना हुए, जहां मां दंतेश्वरी के दर्शन उपरांत बस्तर पंडुम के आयओजन में शामिल हाेकर, वापस रायपुर रवाना हाे गये।इस अवसर पर भाजपा के वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा बस्तर जिला के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे एवं अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संगठन मंत्री द्वय का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर-रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटक स्थल कुदरगढ़ धाम में आयोजित वार्षिक कुदरगढ़ महोत्सव 2025 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को शामिल होकर स्थानीय जनजातीय परंपरा, संस्कृति और श्रद्धा को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। ? क्या है कुदरगढ़ महोत्सव? कुदरगढ़ धाम छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जो माता बगरेश्वरी देवी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थल हर साल चैत्र नवरात्रि में लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। अनुमानतः इस वर्ष 3 लाख से…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल ही में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी भी बदल गई हैं। पीएम की नई सेक्रेटरी का नाम निधि तिवारी है। निधि तिवारी IFS की 2014 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में ही उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वहीं कुछ वक्त पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पर्सनल सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद संभालने को लेकर सुर्खियों में थीं। वह सबसे कम उम्र की शख्स हैं, जिनको यह जिम्मेदारी…
बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की दी गई जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्याओं का सम्मान और उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के लिए आज महासमुंद के शहरी सेक्टर के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र दलदली रोड में अध्ययनरत बालिकाओं का पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया गया।बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कन्याओं को भोजन कराया गया जिसमें चावल-दाल, दूध और अन्य पौष्टिक चीजों से बनी खीर, प्रसाद आदि शामिल है। शहरी परियोजना के सेक्टर पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान…

