Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित लू (हीट वेव) और तापघात से जनसामान्य को सुरक्षित रखने के लिए शासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, जिले में लू-तापघात से बचाव और आवश्यक तैयारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम मे जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिला, तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों और कोटवारों को इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल कर आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

आज हुआ पहला सिजेरियन प्रसव खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर के लोगों को अब महिला नसबंदी और सिजेरियन प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें रतनपुर सीएचसी में ही यह सुविधा मिलना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रतनपुर के सीएचसी को अपग्रेड करते हुए यहां सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर (ओटी) शुरू किया गया है। आज यहां सिजेरियन प्रसव हुआ। अब तक यहां 7 महिला नसबंदी आपरेशन भी हो चुका है। अब रतनपुर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन…

Read More

बस स्टैण्ड में 15 मई तक यात्री सुविधाओं के सभी काम पूर्ण करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज नगर निगम क्षेत्र के लिंगियाडीह अस्पताल एवं तिफरा बस स्टैण्ड का दौरा कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने तिफरा बस स्टैण्ड में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के शेष कार्य 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छठ घाट के समीप शहर की गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बनाये जा रहे टेलरिंग शेड एवं आजीविका केन्द्र का भी अवलोकन किया। डीएमएफटी के तहत लगभग 4.68 करोड़ की लागत से इन दोनों संरचनाओं का निर्माण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे है, बस्तर जायेंगे यह समझना पड़ेगा कि अमित शाह बार-बार बस्तर क्यो आ रहे है? छत्तीसगढ़ में जब 15 साल भाजपा की सरकार थी तक बस्तर नही आये लेकिन अब बार- बार क्यो आ रहे है? यह कांग्रेस पार्टी का सवाल है, अमित शाह बस्तर आते है तब नक्सलियों का एक चिट्ठी आता है कि हम चर्चा के लिये तैयार है। युद्ध विराम के लिये तैयार है यह एक तरह अमित शाह के लिये तैयार किया गया स्क्रिप्ट है, पॉलिटिकल स्टंट है। ताकि अमित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के भाजपा जिला कार्यालय में नानगुर मंडल के सैकड़ों युवाओं ने अविनाश सिंह के नेतृत्व में आज शुक्रवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के समक्ष भाजपा प्रवेश किया प्रवेश करने वाले युवाओं को विधायक किरण देव ने पटका पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया। युवाओं को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा आप सभी युवाओं का भाजपा में स्वागत है। आप जिस मण्डल में निवासरत है, वहां के मंडल अध्यक्ष से मिलकर नियमानुसार प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर सूची बद्ध तरीके अपना नाम दर्ज करवाएं। उन्हाेने कहा कि भाजपा प्रवेश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा जिले के तुमनार में बस्तर फाइटर्स के जांबाज आरक्षक बलीदानी स्व. सुबरनाथ यादव की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने भाग लिया। स्व. सुबरनाथ यादव बस्तर फाइटर्स छत्तीसगढ़ पुलिस की एक विशेष इकाई के सदस्य थे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद सुबरनाथ यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद सुबरनाथ यादव का बलिदान हमें नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में और दृढ़ता से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 4 नक्सलियों 1. संतोष उर्फ सन्ना बारसे पिता स्व. देवा (पूर्व पीएलजीए बटालियन नम्बर 1, कम्पनी नं. 1, सेक्सन ‘‘सी’’ पार्टी सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये) उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी पूवर्ती ओईपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 2. अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा पिता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगरी निकायों में संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित है। इस वर्ष भी संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने हेतु अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित है। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में लोकसभा निर्वाचन कार्य, निकायों का परिसीमन कार्य, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तथा स्थानीय निकायों का निर्वाचन आदि में आचार संहिता भी प्रभावित रही तथा उक्त कार्यों में निकायों के अधिकारी कर्मचारी भी संलग्न रहे। फलस्वरूप राजस्व आय संग्रहण की कार्रवाई प्रभावित हुई है। इस वर्ष संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने हेतु अंतिम तिथि मे 30…

Read More

राजस्व संबंधी समस्याओं का किया जाएगा त्वरित निराकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले के विभिन्न ग्राम के पटवारी हल्का मुख्यालयों में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 07 से 21 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा के दौरान ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।कब और कहां होगा शिविर का आयोजनतहसील जांजगीर प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील जांजगीर अंतर्गत विभिन्न ग्राम के पटवारी हल्का मुख्यालयों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। 07 अप्रैल को सिवनी, मेहंदा, अमोदा, 8 अप्रैल को बोड़सरा, पुटपुरा, सुकली, 9…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में किसानों ने जल संकट से निपटने के लिए अनूठी पहल की है। भानपुरी पंचायत से गुजरने वाली जुगानी नदी के किनारे लगभग एक हजार किसान सक्रिय रूप से खेती कर रहे हैं। इन दिनाें जुगानी पूरी तरह सूख चुकी है, किसानों ने नदी में जमा रेत को हटाकर पानी निकालने का रास्ता खोज निकाला है। नदी में दिख रहे बड़े-बड़े रेत के टीले अवैध खनन से नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का नतीजा हैं। उन्होंने रेत हटाकर पानी तक पहुंचने का रास्ता बनाया है। किसानों ने नदी की तलहटी में छिपे जलस्रोतों तक पहुंचने…

Read More