खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में किसानों ने जल संकट से निपटने के लिए अनूठी पहल की है। भानपुरी पंचायत से गुजरने वाली जुगानी नदी के किनारे लगभग एक हजार किसान सक्रिय रूप से खेती कर रहे हैं। इन दिनाें जुगानी पूरी तरह सूख चुकी है, किसानों ने नदी में जमा रेत को हटाकर पानी निकालने का रास्ता खोज निकाला है। नदी में दिख रहे बड़े-बड़े रेत के टीले अवैध खनन से नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का नतीजा हैं। उन्होंने रेत हटाकर पानी तक पहुंचने का रास्ता बनाया है। किसानों ने नदी की तलहटी में छिपे जलस्रोतों तक पहुंचने का तरीका खोजा है। वे रेत खोदकर छोटे-छोटे जलकुंड बना रहे हैं। इन जलकुंडों में धीरे-धीरे पानी रिसकर जमा हो रहा है। इस पानी से किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। भानपुरी के किसानों ने साबित कर दिया है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। जलस्तर नीचे जाने से पूरे जिले में पानी की किल्लत है। ऐसे में किसान अपनी फसलों को सूखने से बचाने के लिए सूखी नदी से भी पानी निकालने में सफल हुए हैं। यह पहल स्थानीय स्तर पर जल संकट से निपटने का एक प्रभावी समाधान साबित हो रही है। किसानों की यह पहल दिखाती है कि प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग करके भी कृषि को बचाया जा सकता है।
भानपुरी के सरपंच सुभाष ने बताया किसान नदी की तलहटी में गहरी रेत वाली जगहों पर खुदाई करते हैं। नीचे से पानी रिसकर छोटे गड्डों में इकट्ठा हो जाता है। इस पानी को पंपों से खेतों तक पहुंचाया जाता है। यह तरीका किसानों के लिए फायदेमंद साबित हाे रहा है। कई किसान जिनके पास बोरिंग उपलब्ध है वे बाेरिंग के पानी से सिंचाई कर रहे हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

