खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा जिले के तुमनार में बस्तर फाइटर्स के जांबाज आरक्षक बलीदानी स्व. सुबरनाथ यादव की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने भाग लिया।
स्व. सुबरनाथ यादव बस्तर फाइटर्स छत्तीसगढ़ पुलिस की एक विशेष इकाई के सदस्य थे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद सुबरनाथ यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद सुबरनाथ यादव का बलिदान हमें नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में और दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनकी वीरता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पौधारोपण भी किया गया जो पर्यावरण संरक्षण और शहीद की स्मृति को जीवित रखने का प्रतीक है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

