Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में चार नक्सलियों की मौत होने की खबर है। मौके से एके 47 समेत कई हथियार भी बरामद किया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्क है। लगातार इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे है। बीते दिनों थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में कैम्प चिलपरस से डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी। इसी दौरान ग्राम ककनार के जंगल में पुलिस पार्टी और निक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन कार्यक्रम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार संतोष पांडे ने आज एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव के मामले में जमकर निशाना साधा। सांसद संतोष पांडे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महादेव सट्टा एप के मामले को मैंने 22 दिसंबर 2023 को लोकसभा में भूपेश बघेल का नाम लेकर इसकी जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में भूपेश बघेल पर मुकदमा दर्ज हो गया है। वह अभियुक्त है, अब उन्हें जो कहना है वह न्यायालय में कहना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के हर गांव में शीतला माता का मंदिर है, बस्तर वासी इसे मातागुड़ी कहते हैं, माता ही जग कल्याणी है। जिसे हम षोडश मातृका के नाम से जानते तथा अलग-अलग नाम से पूजते हैं। यह 16 देवी ही परम श्रेष्ठ है। उक्त बातें मां दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के तीसरे दिन महामाया धाम पाटन से पधारे आचार्य कृष्ण कुमार तिवारी ने कही। आज सोमवार को देवी भागवत कथा के दौरान महिषासुर वध, कुंभ-निशुंभ कथा तथा देवी कालिका उत्पत्ति की कहानी, तत्पश्चात चौथी पालकी निकाली जाएगी। जिला पत्रकार संघ बस्तर द्वारा मां…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा द्वारा पूर्व में क्राईम मिटिंग लिया गया था, जिस पर सभी अनुविभागीय अधीकारी एवं थाना प्रभारियों को लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं पर कार्यवाही करने व फरार अपराधियों को पकडऩे की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त बैठक की समीक्षा हेतु आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त अधिकारीयों की पुन: बैठक की गयी व उक्त कार्याे का समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पादित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की आज सोमवार को बैठक लेकर अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन के कार्य को टीम भावना के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर फील्ड पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। निगरानी दल सरहदी इलाकों में सतत निगरानी कार्य को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कांकेर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा के बड़ेडोंगर आमगांव में विराजमान बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी माता के पहरेदार नरसिंगनाथ मंदिर प्रांगण में सोमवार को देव जात्रा के आयोजन में लोकसभा क्षेत्र कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग शामिल हुए। इस देव जात्रा में बस्तर सहित अंतागढ़ के देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया था। भाजपा प्रत्याशी नाग भी अंतागढ़ के देव पुजारी-बैगा होने के नाते देव जात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। देव जात्रा के दौरान भाजपा प्रत्याशी पर देवी विराजमान हो गई। जिसके बाद नाग जात्रा में शामिल हुए देवी-देवताओं…
नई दिल्ली। विंडोज़ प्रोडक्शन यह घोषणा करते हुए रोमांचित है कि उनकी पहली हिंदी फिल्म, ”शास्त्री विरुद्ध शास्त्री” जो वायकॉम 18 के साथ सह-निर्मित और बंगाल की प्रशंसित निर्देशक जोड़ी नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी द्वारा बनाई गई है, को राज्यसभा के सदस्यों के लिए विशेष स्क्रीनिंग हेतु चुना गया है। स्क्रीनिंग 23 मार्च, 2024 को जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम, पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाली है। ”शास्त्री विरुद्ध शास्त्री” ने अपनी रिलीज़ के बाद से ही काफी ध्यान आकर्षित किया है और नेटफ्लिक्स की शीर्ष 10 सूची में स्थान हासिल किया है। परेश रावल, नीना कुलकर्णी, मनोज जोशी, शिव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से सियासत गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर दिग्गज नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आज प्रेस कॉफ्रेंस में बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया। पूछा… कि क्या इनको न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? क्या इनको ईओडब्लू की जांच पर विश्वास नहीं? बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज करने का इतिहास हमारा नहीं उनका है। भाजपा को इस तरह के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रमजान में सरकारी मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति मिली है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय डी.के. भवन रायपुर के आदेश क्रमांक 309/2000/ सा.प्र.वि. रायपुर दिनांक 02/12/2000 के अनुसार राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है, कि प्रदेश के शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान माह में रोजे प्रारंभ होने के दिनांक से रोजे समाप्त होने के दिनांक ( रमजान माह की समाप्ति) तक कार्यालय समय समाप्त होने के एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की जाने का आदेश जारी किया गया…

