Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 एमबीबीएस चिकित्सकों को ले-लेक्चरर प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात् प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्य शाखा द्वारा पहली बार राज्य के चिकित्सकों के लिए ले-लेक्चरर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमे उन्हें प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 11 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया। राज्यपाल हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, इस उद्देश्य को लेकर चिकित्सक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

लोहंडीगुड़ा में जिलाध्यक्ष संग जैन ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पूर्व विधायक व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त समन्वयक रेखचंद जैन ने आज सोमवार को लोहन्डीगुड़ा कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित बूथ, सेक्टर व जोन पदाधिकारियों की बैठक ली। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य संग ली गई बैठक में विभिन्न बूथों के अध्यक्ष से रायशुमारी कर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के हित में व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है। बूथ अध्यक्षों व ब्लॉक पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद श्री जैन ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि कांग्रेस लोकसभा में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने कहा, शक्ति से लड़ रहे हैं मतलब, हमारे पीएम मोदी से जो दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं और उनके सामने राहुल गांधी की बिसात ही क्या है? जिस तरीके से उनके पूरे परिवार ने पूरे देश की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा उसके बावजूद भी उन्हें अपनी सीट बचाने के लिए दूसरे राज्य में जाना पड़ रहा है। जनता इसका हिसाब लेगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल को रायपुर लोकसभा क्षेत्र का समन्वयक बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल जी के द्वारा नियुक्ति जारी की गई है। बस्तर लोकसभा के लिए हेमंत ध्रुव कांकेर लोकसभा के लिए संतराम नेताम।

Read More

पंचांग की गणना के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर 9 अप्रैल को अमृतसिद्धि योग में चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। नवरात्र के नौ दिन में पांच बार रवि योग, तीन बार सर्वार्थ सिद्धि योग तथा एक बार अमृत सिद्धि योग का संयोग रहेगा। धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार अमृत सिद्धि योग में चैत्र नवरात्र का आरंभ होने से भक्तों को देवी साधना का पांच गुना शुभफल प्राप्त होगा। साथ ही विशिष्ट योगों में की गई साधना मनोवांछित फल प्रदान करेगी। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मंगलवार को रेवती नक्षत्र उपरांत अश्विनी नक्षत्र,…

Read More

नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा बीते हफ्ते 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का जिस तरह से बज बन रहा था, उसे देखते हुए यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि मूवी पहले वीकेंड पर ही अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘शैतान’ का बंटाधार कर सकती है। हालांकि, गेम बिल्कुल उलटा पड़ता नजर आ रहा है, क्योंकि शैतान के आगे योद्धा का एक वार नहीं चल रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और दिशा पाटनी स्टारर योद्धा की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हालत तो आपको पता…

Read More

नई दिल्ली। शरीर को रोजाना पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिससे सेहत अच्छी रहती है और हम अच्छे से कामकाज कर पाते हैं। अगर रोजाना हेल्दी फूड्स का सेवन न किया जाए, तो स्किन डल हो जाती है, स्वास्थ्य खराब होने लगता है और बीमारियां हमें घेर लेती है। सभी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, आयरन आदि की हमारे शरीर को जरूरत होती है। इसके लिए रोजाना डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज, फ्रूट्स, नट्स और सीड्स खाने की सलाह दी जाती है। उन्हीं में से एक सीड है- पम्पकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज। क्या आपको पता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव सट्टा ऐप केस में EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) ने ED की शिकायत पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की है। वहीं FIR को लेकर प्रदेश के भूपेश बघेल राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे है। बघेल ने कहा, लोकसभा के चुनाव की तारीख घोषित हो चुके है, कांग्रेस पार्टी ने मुझे राजनांदगाँव से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है, ये चर्चा मीडिया में बहुत पहले से शुरू हो गई थी, इसी बीच महादेव एप्प का मामला बाहर आया, आज दिल्ली से एक खबर छपी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आई है। वहशी दरिंदे ने 3 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं मासूम को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। शर्मसार करने वाली यह वारदात रविवार को सिरगिट्टी थाना इलाके में हुई है, जहां एक अज्ञात आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। दिल को झकझोर देने वाली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। सक्ती जिले के सक्ती पुलिस ने बुधवारी बाजार के पास कट्टे दिखाकर ट्रैक्टर चालक से वसूली करने वाले आरोपी युवक संदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से एक कट्टा और एक पिस्टल को जब्त किया है और युवक के विरुद्ध 341, 387,आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत जुर्म दर्ज किया है और युवक को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सक्ती का संदीप गुप्ता बुधवारी बाजार के पास कट्टे दिखाकर ट्रैक्टर चालक से वसूली कर रहा था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और…

Read More