Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। आदर्श आचार संहिता के प्रतिपालन में शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान राजनांदगांव कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक वाहन से 28 लख रुपए नगदी रकम बरामद किया है। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की दिशा में व्यवस्था बना रही है। जिसके तहत चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी बीच सोमवार की रात राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने गंज चौक के समीप…

Read More

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में मददगार होने के साथ एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ाता है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 19 मार्च को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की…

Read More

राज्यपाल ने रेडक्रॉस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 एमबीबीएस चिकित्सकों को ले-लेक्चरर प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात् प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्य शाखा द्वारा पहली बार राज्य के चिकित्सकों के लिए ले-लेक्चरर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमे उन्हें प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 11 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया। राज्यपाल हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के द्वारा आज मंगलवार को थाना नगरनार अंतर्गत उड़ीसा राज्य से लगे हुए सीमावर्ती एसएसटी चेक पोस्ट तारापुर,भेजापदर, धनपूंजी का औचक निरीक्षण किया, तथा वहां तैनात कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हिदायत देते हुए देते हुए सीमावर्ती राज्य उड़ीसा से होने वाले अवैध शराब एवं अवैध गांजा तस्करी, को रोकने सख्त निर्देश दिया गया।

Read More

विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में लोकसभा निवार्चन 2024 के लिए विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि मतदान के शुरू से मतगणना तक सभी कार्य को निर्वाचन नियमावली के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों आदि की विस्तार से जानकारी देते हुए ट्रेनर्स को अवगत कराया। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया बेहद ही जिम्मेदारी की होती है। इसलिए सभी मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण की सभी प्रक्रियाओं का अध्ययन गंभीरता के साथ करें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। गांजा तस्कर नए-नए शातिर तरीके से गांजा सप्लाई करते हैं। लेकिन पुलिस कार्रवाई कर उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देती है। एक ऐसा ही गांजा तस्करी का मामला बलरामपुर के बसंतपुर थाना क्षेत्र से आया है। यहां टीवीएस जुपिटर सवार दो युवक ओडिशा से उत्तरप्रदेश गांजा लेकर जा रहे थे। इसमें से एक आरोपी का हाथ टूटा हुआ था और उसी के आड़ में गांजा सप्लाई किया जा रहा था। ताकि किसी को भी उन पर शक भी न हो। फिर भी तस्कर पुलिस की नजरों से बच नहीं सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 6…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में आम जनता को समय पर सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों, इसको लेकर कलेक्टर अवनीश शरण अलग-अलग सरकारी संस्थाओं के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आज मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां कलेक्टर को 30 में से 28 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया। दरअसल, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 36 घंटों में भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से दलहन, तिलहन सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर…

Read More

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने करीब 200 लोगों का पैर धुलकर सनातन धर्म में करवाई वापसी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के ग्राम बरघाट में पहाड़ी कोरवा समाज के 56 परिवारों ने सनातन धर्म में घर वापसी हुई है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने करीब 200 लोगों का पैर धुलकर सनातन धर्म में वापसी करवाई। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण देश के लिए खतरा है। अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। अखिल भारतीय घर वापसी के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जनजातीय समाज ने सदैव विदेशी साजिशों और आक्रांताओं से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। बारिश के बीच दुर्ग में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। महिला और उसके ससुर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा का है। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग में पिछले 24 घंटे से रूक-रूककर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से भींगे घर में अचानक से करंट दौड़ गया। इधर 30 वर्षीय महिला कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गयी। बहू को करंट की चपे में देख ससुर तुरंत भागे-भागे आये और महिला को…

Read More