Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस में बढ़ रही अंतर्कलह पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के नारी न्याय का फार्म भरवाए जाने पर निशाना साधा है। विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में पीसीसी चीफ दीपक बैज को प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है। एक वर्ग उन्हें लगातार टारगेट करने का प्रयास कर रहा है। चुनाव के समय भी लेनदेन का मामला सामने आया था। यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है पर ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर दीपक बैज को टारगेट किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आज से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट की मांग करते हुए दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने शुक्रवार को अपना अनशन खत्म कर दिया। पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक बीते दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। कांग्रेस पार्टी ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने आज कौशिक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान देवेंद्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने कोरबा में चुनाव प्रचार किया। x पोस्ट में चुनावी दौरे की जानकारी देते मंत्री चौधरी ने बताया कि कोरबा प्रवास के दौरान भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज दीदी व कार्यकर्ताओं से मिलना हुआ और चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद हुआ। कोरबा क्षेत्र में जनता के अपार समर्थन और पीएम मोदी के नेतृत्व पर अड़िग विश्वास को देखकर मैं आश्वस्त हूँ कि इस बार कोरबा में निश्चित ही कमल खिलेगा।

Read More

देशभर में हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है और उनके निमित्त व्रत किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होकर, भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं। साथ ही साधक की सभी परेशानियां दूर होती है। आइए, जानते हैं कि हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है। हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जगदलपुर के लिए काफी दिनों से हवाई सेवा की राह देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च से रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह उड़ान शुरू की जा रही है। साथ ही इसके अगले दिन यानी एक अप्रैल से जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी उड़ान शुरू होगी। बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा 2,299 रुपये में की जा सकती है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि काफी समय से रायपुर से जगदलपुर के लिए हवाई सेवा की मांग की जा…

Read More

नई दिल्ली। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन एस्सेल विजन में बनी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर काफी तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। 22 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे स्टारर फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से टकराई थी। शैतान से बिना डरे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म तेज फुर्ती के साथ दौड़ रही थी, लेकिन अब लगता है कि कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस का पेट्रोल धीरे-धीरे अब कम हो रहा है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर अब ये फिल्म हिचकोले खा रही है। गुरूवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर…

Read More

नई दिल्ली। रोजाना खाना पकाने के लिए हम कई तरह के मसालों जैसे जीरा, दालचीनी, हल्दी आदि का उपयोग करते हैं। लौंग इन्हीं मसालों में से एक है, जिसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली छोटी सी लौंग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। बिरयानी का स्वाद बढ़ाने से लेकर चाय को कड़क बनाने तक के लिए लौंग का इस्तेमाल होता है। लौंग में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं लौंग खाने के अनगिनत फायदे- ओरल हेल्थ के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद बुलाया है। जिसमें उन्होंने दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। जहां सुबह 4 बजे सोए हुए कार्यकर्ताओं को निहत्थे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया। बता दें कि बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। लोकसभा को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है और अधिसूचना भी जारी हो गई है, ऐसे में प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि किसी तरह की अवैध गतिविधि ना हो सके, इसी बीच नरहपुर के जामगांव चौक में उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्यवाही की है, अवैध रूप से शराब की तस्करी करते एक युवक को नरहरपुर ब्लॉक की उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा है, जिनके पास से 24 हजार से अधिक की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देश पर एफ.एस.टी दल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली का त्योहार खत्म होते ही प्रदेश में अब गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी बीच राजधानी रायपुर में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। जिस वजह से राजधानी के कई जगहों पर अंधड़, वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। जिससे छत्तीसगढ़ का…

Read More