Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में नहाने के दौरान 14 साल के बच्चे के मुंह में मछली घुस गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अकलतरा क्षेत्र के करूमहु गांव के इरहने वाले कुंवर सिंह गोंड़ का 14 वर्षीय बेटा गुरुवार सुबह गांव के तालाब में नहाने गया था तभी नहाते समय नाबालिग के मुंह में मछली घुस गई, जिसके बाद तत्काल उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया। अकलतरा अस्पताल में डॉक्टर ने मुंह में फंसी मछली को निकालने की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में कोर्ट परिसर में पुलिस को चकमा देकर एक विचाराधीन बंदी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट के लाॅकअप से कोर्ट रूम ले जाने के दौरान मौका पाकर कैदी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में इस कैदी के फरार होने की जानकारी पुलिस को दी गयी। उधर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान लापरवाही करने वाले 2 कांस्टेबल को एसएसपी संतोष सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 2 महीने पहले रायपुर पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा 30 मार्च को रंगपंचमी के अवसर पर भजन संध्या एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया है। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। रंगपंचमी उत्सव संध्या 7.30 बजे से आयोजित है। यह जानकारी त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव श्री विवेक बर्धन ने दी।

Read More

आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को दिये गये 1823 करोड़ के नोटिस के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर मशाल जुलूस निकाल कर किया जायेगा विरोध खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलो का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश किया जा रहा है। पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रूपये का…

Read More

बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकलें, सिर व कान बांधें, खूब पानी पिएं खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्रीष्म ऋतु के मौसम में तापमान में वृद्धि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना है। जिससे आम जन जीवन व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिसे देखते हुए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले वासियों से आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने की अपील की है। जिले में लगातार मौसम परिवर्तन के बाद अब तेज धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है। सूर्य की तेज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर में हुई चोरी को लेकर पुलिस का टेशन बढ़ गया था। चोरों को पकड़ने पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही थी। आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिल ही गई। पुलिस ने ओडिशा के 4 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। लोगों के आस्था का केंद्र बने खोखरा स्थित मां मनका दाई मंदिर में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की नींद चुरा ली थी। इस सनसनीखेज वारदात को मीडिया भी लगातार कवरेज दे रही थी, जिससे पुलिस पर भी दबाव काफी हद तक बढ़ गया था।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय एक नक्सली नरेश उर्फ मडक़म नंगा पिता स्व. हांदा (पेद्दाबोडक़ेल आरपीसी अन्तर्गत अर्थिक शाखा अध्यक्ष) निवासी तिम्मापुरम थाना चिंतलनार ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में सुरेश सिंह पायल, द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ डीआईजी ऑफिस सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया है। नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा एवं 206 वाहिनी कोबरा के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना भेजी क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिये जाने हेतु ग्राम पांताभेजी व भण्डारपदर के बीच जंगल-पहाड़ी के नीचे कोन्टा एरिया कमेटी के नक्सली स्माल एक्शन टीम के सदस्यों की मौजूदगी है, उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भेजी के जिला बल एवं 219 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की घेराबंदी व धरपकड़ कार्यवाही हेतु भण्डारपदर की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम पांताभेजी के आगे जंगल पहाड़ी के पास से घेराबंदी कर एक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला मुख्यालय में डीआरजी के जवान दीपक दुर्गम पर नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने 24 मार्च को फाईरिंग कर जानलेवा हमल कर दिया था। पुलिस ने हमला करने वाले मास्टरमाइंड नक्सली संतोष पोटाम उम्र 18 वर्ष को शहर के एक छात्रावास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली संतोष पोटाम ने नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का भी खुलासा किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने शहर में अपना नेटवर्क बना रखा था, गिरफ्तार नक्सली छात्रावास में घटना के बाद से छिपा हुआ था। डीआरजी जवान संतोष दुर्गम को गोली मारने से पहले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की अनुशंसा पर एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आज एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिवों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ के छात्र नेता हनी बग्गा को भी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। हनी बग्गा लगातार 12 वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। हनी 2012 में प्रगति कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष नियुक्त हुए। 2014 से कई वर्षों तक कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में छात्र संघ के प्रभारी के रूप में कार्य किया, जिसमें उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही। उन्होंने विश्वविद्यालय चुनाव में NSUI प्रत्याशियों को प्रभारी…

Read More