Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शहर के चिखली क्षेत्र के कुछ वार्डों में बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस क्षेत्र के लगभग दो दर्जन बच्चे प्रभावित हुए हैं। राजनांदगांव शहर के चिखली वार्ड, बजरंगपुर नवागांव वार्ड सहित आसपास के अन्य वार्डों में बीते दो-तीन दिनों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते लगभग दो दर्जन बच्चे उल्टी दस्त और बुखार से प्रभावित हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव शहर के जिला अस्पताल और कुछ बच्चों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। इसी बीच सभी भाजपा के कार्यकर्ता व नेतागण एक एक बूथ में विजय स्वरूप झंडा लगाएंगे। जिसके तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ग्रामीण विधानसभा कांदूल प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव साहू पारा फाफाडीह, बृजमोहन अग्रवाल सिविल लाइन, चुनाव प्रबंधन समिति के…

Read More

युवक की हत्या कर जंगल में दफनाया शव खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। तुमडी़ बोर्ड पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कोहका के अंधियारी पाठ जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले का खुलासा करते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक ने बताया, बीते 31 जनवरी की रात्रि राजनांदगांव जिले के तुमडी़बोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा में एक युवक की हत्या हुई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को अंधियारी पाठ जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। लगभग दो माह बाद 26 मार्च…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोंडागांव में कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। जहां बीजेपी की जनसभा रखी गई है। फिर वे कांकेर जिले के बांदे में जनसभा करेंगे। जिसके पश्चात् वे शाम रायपुर लौट आएंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणि वैष्णव ने कहा कि साय सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी किया है। चुनाव खत्म होते ही महतारी वंदन योजना में ढेर सारे नियम कायदे लगाकर इस योजना को बंद कर दिया जाएगा जैसे रमन सरकार के दौरान चुनाव को देखते हुए किसानों को बोनस की एक किस्त दिया गया था उसके बाद 4 साल तक बोनस नहीं दिया गया था। प्रदेश में एक करोड़ तीन लाख से अधिक महिला मतदाता है जिन्हें नियम शर्ते लगाकर इस योजना से वंचित कर दिया गया है और…

Read More

क्या भाजपा अकेला चुनाव लड़ना चाहती है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं के बयान से काला सच सामने आ गया है एक लोकसभा सीट से 384 से अधिक प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की खबर मात्र से भाजपा नेताओ के पेट में मरोड़ शुरू हो गया है? भाजपा आखिर लोगों को चुनाव लड़ने से क्यों रोकना चाहती है ? किस बात से डर रही है? क्या बीजेपी अकेला चुनाव लड़ना चाहती है? लोकतंत्र की मर्यादाओं को खत्म कर तानाशाही लागू करना…

Read More

पुलिस भर्ती प्रशिक्षण कर रहे युवाओं को फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दिये टिप्स निरंतर अभ्यास के बाद अपने शारीरिक दक्षता का स्वयं मूल्यांकन करने हेतु प्रशिक्षणार्थी को किया प्रेरित खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। सूर्यांश विद्यापीठ सिवनी (नैला) में विगत तीन माह से निरंतर चल रहे “पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण” में 29 मार्च को “मेगा फिजिकल टेस्ट एवं लिखित परीक्षा” का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षणार्थियों का फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भर्ती में चयनित होने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित किया। फिजिकल टेस्ट के…

Read More

संवैधानिक एजेंसियों के दुरुपयोग से सत्ता बचाने का स्तरहीन प्रयास कर रही है मोदी सरकार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस पार्टी के ऊपर इनकम टैक्स विभाग द्वारा 1823.08 करोड़ रू. जमा करने की नोटिस को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की केंद्र सरकार की तानाशाही बताया है। देश में लोकसभा चुनाव के समय प्रमुख विपक्षी दल को संसाधन विहीन करने की भाजपा की केंद्र सरकार की साजिश है। मोदी को यह पता चल चुका है कि उनके खिलाफ देश में माहौल है उनकी विदाई की बेला नजदीक आ गयी है तो विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिये…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से 1 जून 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में लोकसभा आम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोहला-मानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसी प्रकार महासमुंद संसदीय…

Read More