Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार को युवा विरोधी और श्रमिक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार के विभिन्न स्तरों पर स्वीकृत लगभग 30 लाख पद रिक्त हैं, वहीं वर्तमान मोदी राज में देश में बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों के समय केंद्रीय विभागों में भर्ती के लिए एसएससी, बैंकिंग, रेलवे सहित तमाम भर्ती परीक्षाएं हर 3 महीने में आयोजित होती थीं, जो मोदी सरकार बनने के बाद से लगभग बंद है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 25000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश के दावे को कांग्रेस ने काल्पनिक और हास्यास्पद बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जुमलेबाजी करते-करते कल्पनाओं में जीने लगे है। कुछ छुटभैय्ये नेताओं को मिन्नते कर अपने दल में प्रवेश करवा कर भाजपा बड़ा तीस मार खां बन रही है। भाजपा एक-दो दर्जन कार्यकर्ताओं को प्रवेश करवा कर 25000 प्रवेश जैसा हास्यास्पद आंकड़ा दे रही है। यह तो भाजपा के मिस्ड काल से 50 लाख भाजपा कार्यकर्ता बनाने के दावे के समान है जब मतदान हुआ तो…
नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के बेलगहना तहसील के खैरझिटी गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम खैरझिटी में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। मूल्यांकन में पाया गया कि खैरझिटी गांव में भू-अर्जन से 2.47 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना नहीं है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना…
जिला पंचायत सीईओ ने दिलाई मतदाता शपथ खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करने वृहद तौर पर स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने में नारी शक्ति अहम भूमिका निभा रही है। घर की जिम्मेदारी बखूबी संभालने वाली महिलाओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों को जागरूक करने का भी बीड़ा उठाया है। समूह की दीदियां लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मझगांव में समूह की दीदियों ने हाथों में बैनर के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण मतदाताओं को…
कांग्रेस संविधान बचाने लड़ रही, मोदी और भाजपा संविधान पर आक्रमण कर रहे खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आपके सामने चुनाव है दो विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी इंडिया एलांयस लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिये लड़ रहे है। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, अडानी, आरएसएस, संविधान पर लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे है। संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे है। मोदी जी ने आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश की है। हम आपको आदिवासी कहते है, बीजेपी के लोग आपको वनवासी कहते है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लेकर रायपुर लोकसभा कस्टर प्रभारी और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को रायपुर के गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक से विधायक राजेश मूणत ने चुनाव से पहले “युवा चौपाल” और “चाय पर चर्चा अभियान” की शुरुआत की।राजेश मूणत ने बताया कि रायपुर में लोकसभा चुनाव प्रचार के थमने तक वह निरंतर युवाओं, विशेषकर फर्स्ट टाइम वोटर यानी पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के साथ चर्चा करके उन्हें देश के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी, मतदान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत डुमरीपालनार से हिरोली के मध्य बन रहे नये सडक़ पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर निर्दोष ग्रामीण मुन्ना भारती पिता श्याम भारती उम्र 40 वर्ष निवासी छोटे देवड़ा थाना बकावंड जिला बस्तर की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रेशर आईईडी के विस्फोट से ग्रामीण के दोनो पैर के चीथड़े उड़ गये। थाना मिरतुर में मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के मां दंतेश्वरी जगदलपुर एयरपोर्ट में आज शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पंहुचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आत्मीय स्वागत किया। जगदलपुर एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर के जरिए तत्काल दंतेवाड़ा जिले के गीदम के लिए रवाना हो गये। थोड़ी देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गीदम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर लोकसभा के बालोद जिले में एक अन्य जनसभा को संबोधित करने रवाना हो जायेंगे। गीदम चुनावी सभा के मंच से भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डा .बी .आर .अम्बेडकर जी जयंती पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुरस्कार से सम्मानित डा . क्रांति खुटे, कसडोल ने डा.अम्बेडकर जी को सत सत नमन करते हुए हमारे प्रतिनिधि को बताया है कि भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक भारत के संविधान के निर्माता डा.बी.आर. अंबेडकर की स्मृति में 14 अप्रैल को डा.अंबेडकर जयंती मनाई जाती है। यह अंबेडकर का जन्मदिन है, जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उनके जन्मदिन को भारत में कुछ लोगों द्वारा ‘समानता दिवस’ रुप मे भी मनाया जाता है। अंबेडकर जयंती के जुलूस उनके अनुयायियों द्वारा मुंबई में चैत्य भूमि और नागपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद का हिन्दू नव वर्ष मिलन कार्यक्रम हॉटल एमरॉल्ड, रिंग रोड, चंगोराभाठा में सम्पन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पुष्प वर्षा कर हिन्दू नव संवत्सर विक्रम संवत २०८१ एवंं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देकर सभी के सुख, शांति, समृद्धि व यश – कीर्ति में वृद्धि की कामना है। इस अवसर पर आयोजन रंगारंग संगीत के कार्यक्रम में बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, अनिता राव, अर्चना तिवारी, सुलभा पाण्डेय के गाये गये गीत…

