Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-पत्थलगांव। रात को पत्थलगांव के समीप सुखरापारा में बाराती बस और ट्रक आपस में रगड़ खाने से बस की सीट पर बैठे बारातियों में से एक का सर धड से अलग हो गया वही एक महिला समेत दो लोगो के हाथ कटकर अलग हो गये। सर धड से अलग होने वाले बाराती की मौके पर ही मौत हो गयी वही अन्य घायलों की हालत बेहद गम्भीर बनी हुई है।घटना बीती रात लगभग 11 बजे का है । बताया जा रहा है बस क्रमांक सीजी 13 aj 2993 बाराती लेकर बलरामपुर से धर्मजयगढ़ लौट रही थी,पत्थलगांव के सुखरापारा में…

Read More

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया की तिथि को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस दिन कोई भी मांगलिक व शुभ कार्य किया जा सकता है और इसके लिए शुभ मुहूर्त निकालने की भी जरूरत नहीं होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। अक्षय तृतीया पर्व पर दान-दक्षिणा का जहां काफी ज्यादा महत्व है, वहीं दूसरी ओर सोना खरीदना भी काफी शुभ होता है। अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ मुहूर्तAkshaya Tritiya पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को…

Read More

नई दिल्‍ली। कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच शुक्रवार को ईडन गार्डन्‍स पर खेले गए आईपीएल 2024 के 42वें मैच में इतिहास रचा गया। दोनों टीमों ने कुल मिलाकर मैच में 42 छक्‍के जड़े जो कि पुरुषों के टी20 मैच में सबसे ज्‍यादा हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से पारी में कुल 18 जबकि पंजाब किंग्‍स की तरफ से 24 छक्‍के जड़े गए। बता दें कि ईडन गार्डन्‍स पर खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्‍स ने 18.4 ओवर में केवल दो विकेट…

Read More

नई दिल्ली। आपने एक ऐड तो देखा ही होगा- फाइव प्रॉब्लम्स वन सॉल्यूशन, आज हम आपको जिस चीज के बारे में बताने वाले हैं, वह इस लाइन पर बिल्कुल खरा उतरता है। हम बात कर रहे हैं बादाम के तेल की। बादाम के तेल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो न केवल आपको बीमारियों से बचाते हैं बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। बादाम का तेल माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम और बायोटीन पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण होते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। भले ही जात-पात से ऊपर उठकर और धर्म से परे राजनीति की बात होती रहती हो, लेकिन धर्म को लेकर राजनीति की बानगी देखने को मिल ही जाती है। मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के चिरमिरी में धर्म की आड़ में राजनीति की तस्वीर सामने आई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक दिवसीय हनुमंत कथा करने पहुंचे थे। धीरेंद्र शास्त्री के साथ उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा विधायक रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े, प्रणव मरपच्ची के साथ ही कोरबा लोकसभा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, किन्तु कई बार बच्चे उस तनाव के चलते अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं। यह समय बच्चों एवं पालकों के लिए बहुत ही संवेदनशील होता है तथा तनाव में रहने के कारण विद्यार्थी द्वारा कोई अप्रिय निर्णय लिए जाने की आशंका बढ़ जाती है। परीक्षा परिणामों को लेकर कई बार पालकों की भी नकारात्मक भूमिका सामने आई है। यदि किसी भी विद्यार्थी में तनाव के लक्षण दिखाई देते हैं और परामर्श की आवश्यकता प्रतीत होती है, तो छत्तीसगढ़ माध्यमिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुबह से बादल छाए होने के कारण आज फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगर बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान को लेकर शुक्रवार को उत्साह दिखा. शाम 5 बजे तक के राज्यवार मतदान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा त्रिपुरा में 76.23 प्रतिशत और सबसे कम उत्तर प्रदेश में 52.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं मणिपुर में 76.06 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 72.13 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 71.84 प्रतिशत, असम में 70.66, जम्मू और कश्मीर में 67.22, केरल में 63.97, कर्नाटक में 63.90, राजस्थान में 59.19, मध्य प्रदेश में 54.83, महाराष्ट्र में 53.51 और बिहार में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आज द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ की 3 सीटों राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर सहित देश की 88 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया। अपने संदेश में सीएम साय ने कहा कि – आज लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की 3 सीटों सहित देश के 88 सीटों पर हुए मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने मोदी जी के विकसित भारत की संकल्पना में साथ दिया है और उनके द्वारा अब तक किये…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्ष 2024 में थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत से लगातार वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना को प्राप्त होने पर घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और चोरी गए वाहनों एवं अज्ञात आरोपियों का पता तलाश कर चोरी गए वाहन को बरामद करने और अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, के निर्देशन में…

Read More