Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना परपा पुलिस ने शहर के आस-पास संजय मार्केट, डिमरापाल अस्पताल, कोड़ेनार क्षेत्र, बोधघाट क्षेत्र एवं बीजापुर, भैरमगढ़, दन्तेवाड़ा क्षेत्र से अन्तर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह के 05 आरोपितों जिसमें गिरोह के सरगना समीर खान उसका सगा भाई अनाश खान एवं मोहन कुंजाम, सुखलाल व हीरालाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 20 मोटर सायकल बरामद कर थाना परपा में कार्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही के तहत क्षेत्र से लगातार मोटर…
हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर डकार गए 226 क्विंटल चावल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा में राशन दुकान चलाने वाले भाजपा नेताओं ने 16 लाख रुपए का राशन घोटाला किया है। सहसपुर लोहारा नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष उषा श्रीवास राशन दुकान चलाने वाले समिति की अध्यक्ष तथा मनहरण श्रीवास राशन दुकान के सेल्समैन है। भाजपा नेताओं ने 300 से अधिक राशन हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर उन्हें अप्रैल और मई का राशन सामग्री नहीं दिया। कांग्रेस ने राशन घोटाले को भाजपा की फितरत बताया है तथा घोटालेबाजों की गिरफ्तारी ना होने पर सवाल उठाए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में रायपुर के स्पेशल कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। 14 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ED ने रिटायर्ड IAS टुटेजा को पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद फिर टुटेजा की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ा दी है। वे 3 जून तक जेल में रहेंगे। बता दें कि शराब घोटाले मामले में ED को पूछताछ के दौरान बहुत सारे सबूत मिले है। इसके साथ ही टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे लोगों के नाम सामने भी आए हैं। जिन्हें ED समंस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजातालाब क्षेत्र में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार हुए है। जुआ सट्टा की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारी को जुआ सट्टा की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य लगभग संपन्न हो गया है। दंतेवाड़ा जिले 07 समितियों एवं के 144 फड़ो के माध्यम से 21 हजार संग्राहको द्वारा करीब 20 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। जिसका संग्राहको को 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। आज सोमवार को तेंदूपत्ता के नगद भुगतान के लिए तेंदूपत्ता संग्राहक ग्रामीणों ने विधायक और जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगद भुगतान करवाने की मांग की है। संग्राहको का कहना है कि सभी को पता है इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण की कीमत 55 सौ रुपये मानक बोरा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले में जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहें बैगा आदिवासियों की पिकअप वाहन खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 7 घायल बताए जा रहे है।पिकअप वाहन में 35 से 40 महिला पुरुष सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। गांव में पसरा मातम, कुकदूर थाना का मामला। मिली जानकारी के अनुसार, जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहें बैगा आदिवासियों की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फिट गढ्ढे में जा गिरी, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो…
रेलवे स्टेशन और उसलापुर में स्टैंड की व्यवस्था देने की मांग खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ई-रिक्शा चालकों ने पैट्रोल ऑटो चालकों पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर रेलवे स्टेशन और उसलापुर में ई रिक्शा स्टैंड देने की मांग की है। बता दें की 2 दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कलेक्ट्रेट खुला तो ई रिक्शा ऑटो चालकों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर नारेबाजी की उनका कहना है की पैट्रोल ऑटो चालक संघ उन्हें रेलवे स्टेशन और उसलापुर में खड़े होने और सवारी उठाने से मना करते हैं इसको लेकर कई बार मारपीट की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में पीएमश्री विद्यालय के बच्चों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20 मई तक सात दिवसीय आवासीय ग्रीष्मकालीन शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें अलग-अलग विधाओं के साथ प्रतिदिन बच्चों के आवास स्थल एकलव्य 250 सीटर आवासीय विद्यालय में ईश्वर दयाल साहु रामेश्वर राव, शिवचरण साहू द्वारा बालक छात्रावास में संजय ठाकुर, गुलेन पटेल, चंद्रकांत ठाकुर जीवन पांडे एवं बालिका छात्रावास में हेमलता झा, रतनी नरेटी, दीपमाला वैष्णव, नमिता, द्वारा प्रातःकाल में योग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत दहिकोंगा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने एक बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट आई। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कोंडागांव ने अपने निजी वाहन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज रेफर किया गया।जहां उपचार के दौरान देर रात में घायल की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक सौरभ उइके लोहंडीगुड़ा थाना में आरक्षक के रूप में पदस्थ था। कोंडागांव थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-पंडरिया। सत्र 2023-24 में समस्त ब्राह्मण समाज पंडरिया ब्लॉक के कक्षा 10 वी एवम 12 वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का जिनका भी 70% से अधिक परिणाम प्राप्त किये है। ऐसे मेधावी छात्रों का सरयूपारी ब्राह्मण समाज पंडरिया द्वारा “प्रतिभा सम्मानआयोजन “कर ऐसे बच्चों का प्रतिभा का सम्मान करना चाहता है। अतः ऐसे पालक जिनके बच्चे 70% से अधिक परिणाम प्राप्त किए है, वें 25 मई 2024 तक सरयूपारी ब्राह्मण समाज के निम्नांकित मोबाइल नम्बर में संपर्क कर सूचित करने की कृपा करें। 1. श्री दिनेश तिवारी- 9893240959 2. श्री राजेश पांडेय- 7000770838 3. श्री पप्पू शर्मा- 7489998260…

