Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज रविवार को ओडिसा के संबलपुर में केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि नवीन पटनायक के कारण ओडिसा का विकास पुरी तरह से थम सा गया था है। भाजपा की सरकार बनने से ही ओडिसा के विकास को नवगति मिलेगी। अब प्रदेश की जनता के पास भाजपा का मजबूत विकल्प है। पूरे देशमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है, वहीं ओडिसा में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी रोक लगाई जा रही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम निवासी बालमुकुंद यादव(सब इंस्पेक्टर कृषि उपज मंडी) एवं मुराती यादव की सुपत्री प्रीति यादव ने यूपीएससी द्वारा आयोजित वन सेवा परीक्षा में 63वां स्थान प्राप्त किया, प्रीति यादव का आगमन आज रविवार को गीदम में हुआ तो विधायक चैतराम अटामी ने बस्तर के पारम्परिक ढोल नृत्य एवं आतिशबाजी के साथ अपने समर्थको के संग पहुंचकर नगर पंचायत गीदम के सामने पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा की प्रीति यादव ने दंतेवाड़ा जिले का नाम रौशन कर जिलेवासियों को गौरान्वित होने का अवसर दिया है। विधायक चैतराम अटामी ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले कुएं के अंदर बोरी में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, इस मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले मृतक के भाई सहित उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। दरअसल, घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 17 मई को बिजेतला गांव के एक सूखे कुएं से पुलिस को बोरियों में भरा शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान 26 वर्षीय वेदप्रकाश निर्मलकर के रूप में की गई थी। जिसके बाद पुलिस इस सनसनीखेज हत्या के मामले की जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों से पता चला कि मृतक वेदप्रकाश निर्मलकर विगत…
डिप्टी CM अरुण साव से की मुलाक़ात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर रैना ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे। सुरेश रैना, जो भारतीय क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं, इस नई जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी भागीदारी से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और राज्य में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान ”नियद नेल्लानार योजना” के तहत कामालूर,बासनपुर,झीरका एवं भाँसी पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि इन इलाकों के गावों में विकास की गति में तेजी लाने और सरकार की योजनाओं से अंतिम व्यक्ति को जोड़ने “नियद नेल्लानार योजना” की शुुरूआत की गई है। शासन के निर्देशानुसार सुदूर संवेदनशील, पहुंचविहीन एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति को बढ़ाने एवम ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मद्देनजर केन्द्र और राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव भोपालपटनम ब्लाक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत वरदली एवं लिंगापुर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर बुनियादि सुविधाओं की जानकारी ली। वरदली के ग्रामीणों ने बुनियादि सुविधाओं की आवश्यकता से अवगत करवाया। गांव में बिजली, पेयजल, टावर जैसी समस्याओं की जानकारी कलेक्टर को दी और ग्रामीणों ने उनके समक्ष अन्य सुविधाओं की भी मांग की। तत्पश्चात् ग्राम पंचायत लिंगापुर का निरीक्षण किया मौके पर उपस्थित पटवारी, सचिव एवं सरपंच ने ग्राम पंचायत के संबंध में विस्तृत जानकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दी। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने प्रेस वक्तव्य जारी कर 26 मई को बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों द्वारा जारी पर्चे में कहा गया है कि जनवरी 2024 से फासीवादी ‘ऑपरेशन कगार’ नाम पर हो रहे हत्याकांड एवं नरसंहारों के खिलाफ दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में मई 26 मई को बंद को सफल बनाएं। झूठी मुठभेड़ों, निर्दोष लोगों को जेलों में ठूंसने व झूठे सरेंडरों के विरोध में जन आंदोलन व जनयुद्ध को तेज करने का आह्वान किया गया है। दक्षिण बस्तर के सब जोनल कमेटी के प्रवक्ता समता ने जारी पर्चे में कहा…
अपने व्यवसाय और प्रदेश में खेल गतिविधियों को लेकर दी जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन, टेनिस संघ के महासचिव व यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने सौजन्य भेंट की, इस दौरान श्री होरा ने छत्तसीगढ़ के विकास को लेकर मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार की सराहना की। वहीँ इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें अपने व्यवसाय ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज़ और ग्रैंड ब्रॉडबैंड से अवगत कराया और ग्रैंड न्यूज़ के विस्तार को लेकर जानकारी भी दी, साथ ही श्री होरा ने सीएम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। प्रार्थी पंचराम मरकाम पिता सुखदेव मरकाम उम्र 25 वर्ष पता सरोधादादर थाना चिल्फी रिपोर्ट दर्ज़ करवाया कि यह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण करवा रहा है। इस बीच दिनांक 10.05.2024 को अज्ञात व्यक्ति इसके घर आकर अपना नाम राकेश यादव पोड़ी का रहने वाला बताकर कम दाम में ईटा छड़ दिलवाऊंगा कहकर दूसरे के ईटा भट्टा को अपना ईटा भट्टा है बताकर सामान लोड करवा रहा हु कहकर प्रार्थी से दिनांक 16.05.24 को 30,000रु. ले लिया और सामान नहीं दिलवाया प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में अपराध क्र. 20/24धारा 420 दर्ज़ किया गया। इसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के चिल्हाटी में एक सूने मकान में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान तालापारा निवासी मोहम्मद असद के रूप में हुई है। मामले की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा भारत चौक में रहने वाला मोहम्मद अरसद तीन दिन पहले घर से निकला था। इसके बाद वो घर नहीं आया।…

