Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज पड़ोसी राज्य ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान सीएम साय संबलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.20 बजे संबलपुर के लिए रवाना होंगे। उसके बाद दोपहर 2 बजे वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे।  

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव का माहौल है, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार को लेकर सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को ओडिशा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय कल 2 बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  

Read More

आर्थिक कुप्रबंधन बता रहा भाजपा से सरकार नहीं संभल रही खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में जनकल्याणकारी योजनाओं में जनता के खाते में सीधे 2 लाख करोड़ रू. डाले थे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पांच महिने में ही सरकार चलाने वालों को पसीना निकलने लगा है। पांच माह में 16000 करोड़ का कर्जा ले लिया है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम तीन वित्तीय वर्ष में एक रूपये का भी कर्ज नहीं लिया था। जबकि भाजपा की रमन सरकार ने विरासत में 50 हजार करोड़ का…

Read More

रायपुर जिला में हर महीना लगभग 850 से अधिक एफआईआर दर्ज हो रहा 4 महीने में 78 रेप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसला बुलंद है आम जनता अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। रायपुर जिला में ही हर महीने लगभग 850 से अधिक एफआईआर दर्ज हो रही है। रायपुर जिला में बीते चार माह में 78 से अधिक बेटियों की अस्मत लूटी गई। चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, मारपीट, चाकू बाजी, हत्या, तस्करी, अवैध वसूली ऑनलाइन ठगी की घटनाये रोज हो रही है। जब…

Read More

कवर्धा में डायरिया का प्रकोप दो गांवों में मिले सैकड़ों मरीज खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। कवर्धा वि.सभा के दो गांवों में डायरिया की बीमारी फैली गई।बताया कि एक गांव में कुएं का पानी पीने से यह बीमारी फैली है।वहीं एक अन्य गांव में शादी कार्यक्रम में भोजन खाने से लोगों की तबीयत खराब हुई। सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत दो गांव में डायरिया फैल गई है।इन दोनों गांव में करीब 100 से अधिक मरीज मिले हैं। कोयलारी गांव के एक बुजुर्ग की बुधवार रात जिला अस्पताल कवर्धा में मौत हो गई। इसी प्रकार दैहानडीह गांव में दो दिन पहले शादी कार्यक्रम में…

Read More

बकेला-क्रांति नहर विस्तारीकरण कार्य का भावना बोहरा ने किया निरिक्षण कहा- किसानों और ग्रामीणों के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। पंडरिया विधानसभा में सिंचाई व पेयजल हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए कुकदुर मंडल अंतर्गत निर्मित होने वाले बकेला-क्रांति फीडर केनाल के प्रस्तावित स्थल का पंडरिया विधायक ने यथास्थल पर जाकर निरिक्षण किया एवं ग्रामीणों व किसानों के साथ भी उन्होंने चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान किसानों की मांग को लेकर भी भावना बोहरा ने अधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए किसान हित को प्राथमिकता देने की बात कही साथ ही सर्वे के कार्य एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ओडिशा में चुनाव प्रचार कर रहे छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को कांटाबांजी के हल्दी में जनसभा के पश्चात ग्रामीण सुभाष पोढ़ के घर पहुंचे। जहां परिवारजनों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अन्य साथियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर पारंपरिक ओड़िया व्यंजन कांदुल दाल, भाजी साग, बड़ी साग, लिया बड़ी, काखर बड़ी, दही सलाद, मिक्स सब्जी, दाल-भात, रोटी के स्वाद लिया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, अतिथि सत्कार ओड़िया परंपरा का एक अभिन्न अंग है यहां जिस तरह से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 10 साल से संविदा और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा सियासी गलियारों में खूब गूंज रहा है। नियमितीकरण की मांग को लेकर कई बार कर्मचारी आंदोलन भी कर चुके हैं। इस बीच कल सुप्रीम कोर्ट ने संविदा कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला दिया है। दरअसल गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में विजय कुमार गुप्ता सहित 98 कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी के तोर पर कार्यरत थे। ये सभी कर्मचा​री विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से करीब 10 साल या उससे अधिक समय से कार्यरत थे। साल 2008 में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से…

Read More

योजनाओं का नाम बदलना सरकार के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साय सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदले जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह भाजपा की स्तरहीन राजनीतिक सोच है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के खेतिहर भूमिहीन मजदूरों तथा पौनी पसारी का काम करने वाले ग्रामीण जनों के कल्याण के लिये राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू किया था। जिसके तहत भूमिहीन ग्रामीणों को पहले 7000 वार्षिक बाद में 10 हजार वार्षिक दिया जाता था। दुर्भाग्यजनक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में हिंसा के समाचारों के बीच वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की। एक छात्र ने खुद को रायपुर का होना बताया है। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छात्रों से उनकी कुशलता जानी और किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करने की बात कहते हुए अपना मोबाइल नंबर सेव करने के लिए कहा। उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने छात्रों से उनके परिवारजनों का भी फोन नंबर मांगा और अपना नम्बर उन्हें भी देने के लिए कहा, ताकि उनसे भी संपर्क बनाए रखते…

Read More