Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़। पड़ोसी युवक ने एक ही परिवार के तीन महिला, एक बच्चे व एक पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी। खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक ही परिवार के पांच की हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन महिला, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। हत्या के बाद हत्यारा खुद फांसी पर झूल गया मामला सलीहा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चांदन) मैं यहां वारदात हुई है। यहां एक ही…
भाजपा सरकार ने गिरौदपुरी के साथ हमेशा खिलवाड़ किया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गिरौदपुरी धाम की घटना को लेकर पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने प्रेसवार्ता ली। उन्होंने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा सरकार ने गिरौदपुरी के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है। भाजपा सरकार आने के बाद मेला समिति का राजनीतिकरण किया गया। मेला शुरू होने से पहले समिति की बैठक भी नहीं ली गई। असामाजिक तत्वों ने जैतखाम को काट दिया है। गुरु रुद्र ने कहा, भाजपा सरकार से मांग करता हूं कि अतिशीघ्र उन दोषियों को पकड़ा जाए। कड़ी कार्रवाई की जाए। मैं गिरोधपुरी जाकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के प्रयास से नक्सली न केवल मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, बल्कि अब पढ़ाई लिखाई में भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। साल 2021 में आत्मसमर्पण करने वाले दंपति लिबरू उर्फ दिवाकर और लक्ष्मी दिवाकर ने तकरीबन 12 वर्ष बाद दसवीं की ओपन परीक्षा दी, जिसमें दिवाकर 35 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुए हैं। बताया जा रहा है लिबरु उर्फ दिवाकर कोर्राम 14 लाख का इनामी नक्सली था। 2021 में लिबरु ने समाज के मुख्यधारा पर जुड़े और वह अब बहुत खुश है। पूर्व नक्सली लिबरु ने पुलिस की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट में प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक पुत्री जो सुई खरीदने दुकान गई थी, उसे दुकान के पास आरोपी आनंद नाग ने गन्दी नियत से पीड़िता के पीठ को छुआ जिससे नाबालिक पीड़िता काफ़ी डरी हुई हैं। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक दिलीप कोशले के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में उनि. अरुण मरकाम, सउनि. छुबी ठाकुर, आर. झलकु, विजय तिर्की, कामदेव आदि की टीम गठित कर उपरोक्त आरोपी आनंद नाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियाान के तहत हत्या की वारदात में शामिल फरार नक्सलियों की पता तलाश एवं सूचना के आधार पर जैगुर से 02 नक्सलियों दशरू आरकी (डीएकेएमएसअध्यक्ष) पिता सोमा आरकी उम्र 32 वर्ष निवासी जैगुर नरगोपारा थाना जांगला एवं मंगलू कवासी (मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर)पिता मंगडू कवासी उम्र 30 वर्ष निवासी जैगुर डोंगरपारा थाना जांगला को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों गिरफ्तार नक्सली 07 फरवरी 2024 को थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत बेंचरम में स्थापित जिओ मोबाइल टावर में आगजनी की वारदात एवं 18 फरवरी 2024 को छसबल कैम्प दरभा में पदस्थ छसबल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र अंर्तगत टेटराई – तोलनाई के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचन पर डीआरजी जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। आज शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास सर्चिग अभियान जारी है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में 01 नक्सली का शव, 01 भरमार बंदूक, बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। विस्तृत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दिनांक 28.02.2024 को प्रार्थी नितेश कुमार गुप्ता पिता नन्दलाल गुप्ता उम्र 22 वर्ष साकिन सिल्लीदाग थाना रमला जिला गढ़वा राज्य झारखण्ड हालमुकाम बिलासपुर छ.ग. के द्वारा चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.02.2024 के रात्रि लगभग 08:00 बजे ग्राम आमामुड़ा के पास बिलासपुर से पेन्ड्रा मेनरोड में तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मिलकर प्रार्थी का एक वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती करीबन 10000 रू एवं पर्स में रखा 2000 रू नगद को लूट कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नाबालिक पीड़िता द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.05.2024 के दरम्यानी रात लगभग 2-2.30 बजे ग्राम पौसरा के दो आरोपीगण शिवा सिंह ठाकुर और आकाश सिंह ठाकुर उर्फ छोटू उर्फ रविशंकर ठाकुर द्वारा बूरी नियत से बेईज्जत करने के नियत से कमरे में सो रही पीड़िता को कमरे के अंदर घुसकर उसे छेड़छाड़ करते हुए कमरे से बाहर ले जा रहे थे एवं आरोपी आकाश सिंह ठाकुर ने पीड़िता के कुरता को लज्जाभंग करने की नियत से फाड़ दिया। दोनो आरोपीगण प्रार्थिया को कमरे से बाहर ले जाने लगे। तभी प्रार्थिया के चिल्लाने से…
कुंडली में ग्रहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि कुंडली में ग्रह शुभ स्थिति में हों, तो व्यक्ति खूब सफलता प्राप्त करता है, धन कमाता है और सुखी जीवन जीता है। वहीं, अगर ग्रह अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को कई तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी ग्रहों में से एक शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि का अशुभ प्रभाव बहुत कष्टकारी होता है। शनि के प्रभाव से व्यक्ति को अनेक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। बुरी आदतें विकसित हो जाती है, बात-बात पर गुस्सा आना, परिवार के सदस्यों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तोरवा स्थित जमीन का सीमांकन करने राजस्व निरीक्षक ने शिक्षक से दो लाख 50 हजार रुपये की मांग की। शिक्षक ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी। एसीबी ने शिकायत की तस्दीक के बाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार को दबिश देकर आरआइ को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित आरआइ से एक लाख रुपये जब्त किया है। आरआइ के खिलाफ 7 पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। तोरवा में रहने वाले प्रवीण कुमार तरुण शिक्षक हैं। शिक्षक ने एसीबी में आरआइ के खिलाफ शिकायत की है। इसमें उन्होंने बताया कि तोरवा स्थित…

