खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना परपा पुलिस ने शहर के आस-पास संजय मार्केट, डिमरापाल अस्पताल, कोड़ेनार क्षेत्र, बोधघाट क्षेत्र एवं बीजापुर, भैरमगढ़, दन्तेवाड़ा क्षेत्र से अन्तर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह के 05 आरोपितों जिसमें गिरोह के सरगना समीर खान उसका सगा भाई अनाश खान एवं मोहन कुंजाम, सुखलाल व हीरालाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 20 मोटर सायकल बरामद कर थाना परपा में कार्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही के तहत क्षेत्र से लगातार मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट आने पर मोटर सायकल चोर गिरोह को पकड़ने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्ग दर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. केशलूर श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में नव पदस्थ थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह के एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं चोरी गये मोटर सायकल एवं अज्ञात चोरों के पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर अनाश खान निवासी बचेली को पकड़कर पूछताछ किया गया पूछताछ में उसने अपने बड़े भाई समीर खान के द्वारा उससे और उसके साथी आकाश नाग एवं मोहन कुंजाम, सुखलाल व हीरालाल के साथ मिलकर जगदलपुर के आस-पास संजय मार्केट, डिमरापाल अस्पताल, कोड़ेनार क्षेत्र, बोधघाट क्षेत्र एवं बीजापुर, भैरमगढ़, दन्तेवाड़ा क्षेत्र से चोरी की गयी 20 मोटर सायकल की चोरी करना स्वीकार किया। उक्त चोरी गये मोटर सायकलों को आरोपीगणों के निशानदेही पर नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाके से जप्त किया गया है।
अन्तर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह को पकडने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों में निरीक्षक दिलबाग सिंह, शिवानंद सिंह, सउनि अजीत सिंह, अविनाश कुमार झा, प्रआर. जोगीलाल बुड़ेक, प्रकाश चन्द्र बान्धव, उमेश चंदेल रविन्द्र ठाकुर, गोबरू राम कश्यप, भावेश ठाकुर, सायबर आरक्षक- सोनू कुमार गौतम, भुपेन्द नेताम, गौतम सिन्हा, बलराम राणा को प्रोत्साहन स्वरूप एसपी शलभ सिन्हा ने 05 हजार रूपये नगद इनाम प्रदान किया है।

