Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने मतगणना कार्य को संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस कार्य को शत-प्रतिशत सही एवं त्रुटि रहित संपन्न करवाने के लिए मतगणना की प्रत्येक प्रक्रिया की जानकारी लेवें। मतगणना प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने हेतु प्रशिक्षण में हर पहलुओं को बारीकी से समझें और शंका होने पर मास्टर्स ट्रेनर्स से पूछकर अवश्य समाधान करें। कलेक्टर श्री विजय ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना…
प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा का भव्य आयोजन सम्पन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ट्रांसजेंडर के सरोना में स्थापित आवास स्थल गरिमा गृह प्रांगण में नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह विधिपत पूजा-अर्चना और गायत्री यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीक्षा भी ली। छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की संस्थापिका रवीना बरिहा एवं विद्या राजपूत ने बताया कि वैश्विक चैतन्य जागृति मिशन के तत्वावधान में लायंस क्लब, जलविहार कालोनी रायपुर और गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी रायपुर के सहयोग से सरोना स्थित गरिमा गृह में निर्मित राधा-कृष्ण मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ। गायत्री शक्तिपीठ के परिजनों ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंडरिया सड़क हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंडरिया में तेंदुपत्ता तोड़कर वापस आ रहे 18 मजदूरों की सड़क हादसे में दुःखद मौत की खबर विचलित करने वाली है। सभी मृतकों को कांग्रेस पार्टी विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करती है। इस हादसे में 10 मजदूर घायल भी हुए है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। सरकार से मांग है कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाय। मृतकों के परिजनों को बिना देर किये सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाय।
स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में हुआ 21 दिवसीय खेल प्रशिक्षण का आगाज खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आज 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ कलेक्टर रणवीर शर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व खेल एवं युवा कल्याण प्रभारी सुपिंकी मनहर उपस्थित थी। इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण मे क्रिकेट, कराते, खो खो, योग व फुटबॉल का कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अपने उद्बोधन मे बताया कि वे जब से बेमेतरा मे ज्वाइन किये उसके दूसरे दिन से ही नियमित रूप से स्टेडियम आ रहें…
ईव्हीएम (सीयू) मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक लाने-ले-जाने का चतुर्थ श्रेणी के 50 कर्मचारी इस कार्य को देंगे अंजाम इस बार हर मतगणना टेबल पर एक-एक महिला कर्मचारी भी नज़र आयेंगी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 07- अंतर्गत बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा,बेमेतरा व नवागढ़ की मतगणना का कार्य आगामी 4 जून 2024 को प्रातः 08.00 बजे से कृषि उपज मण्डी परिसर बेमेतरा में किया जाना है। जिसके लिए ईव्हीएम (सीयू) मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल तक लाने-ले-जाने हेतु विधानसभा क्षेत्र के टेबलवार 50 चतुर्थ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली में पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोपी पंकज जैन के विरूद्ध डरा धमकाकर, जबरदस्ती दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाने पर पुलिस के द्वारा गंभीरता से विशेष रूची लेकर संवेदनशीलता पूर्वक आरोपी पंकज जैन के पतासाजी हेतु एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक्र महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक दिलीप कोसले के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली सुरेश कुमार जागड़े के नेतृत्व में टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी पंकज जैन का पता तलाश कर, हिरासत में लेकर पूछताछ में आरोपी…
नक्सल नीति बना नहीं पाये और पुनर्वास नीति लाने की बात कर रहे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सल मामले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिग्भ्रमित है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का बयान आया है कि उनकी सरकार नक्सलियों के लिये नई पुनर्वास नीति लाने जा रही है। सरकार को यह समझ ही नहीं आ रहा है कि उसे करना क्या है? अभी तक सरकार ने 5 महिने में कोई नक्सल नीति नहीं बनाई है। पूर्ववर्ती सरकार की नीति जो पूरी तरह से सफल थी विश्वास, विकास, सुरक्षा की, नीति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस पार्टी के हालात ठीक नहीं हैं। उनकी ही पार्टी के लोग उनका विरोध कर रहे हैं। ये कहना है प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप का। सोमवार को उन्होंने ये बयान दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान केदार कश्यप ने कांग्रेसी नेताओं पर गांधी परिवार के चरणवंदन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी अब खत्म होने की स्थिति में है। इनके पास नेताओं की भारी कमी है। दरअसल चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस में बदलाव होगा। नए पदाधिकारियों के रूप में जिम्मा किसे दिया जाए, पार्टी आंतरिक रूप से इसका सर्वे कर रही है। इस…
नए दायित्व के तहत श्री स्लेवन अत्याधुनिक इनोवेशन के जरिए उद्योग में बदलाव को आगे बढ़ाएंगे तथा एल्यूमिनियम वैल्यू चेन में सस्टेनेबल भविष्य बनाने की अगुआई करेंगे भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम ने बताया है कि कंपनी के सीईओ श्री जॉन स्लेवन को इंटरनेशनल एल्यूमिनियम इंस्टीट्यूट (आईएआई) में वाइस चेयरमैन के रूप में नियुक्ति मिली है। इस नई भूमिका में श्री स्लेवन दुनिया के एल्यूमिनियम उद्योग में सस्टेनेबल बदलावों की अगुआई करेंगे तथा ज़ीरो कार्बन का लक्ष्य पाने की दिशा में एल्यूमिनियम की अहम भूमिका को बढ़ावा देंगे। सन् 1972 में स्थापित इंटरनेशनल एल्यूमिनियम इंस्टीट्यूट (आईएआई) ऐसा एकमात्र…
कलेक्टर ने टीएल बैठक में की लंबित मामलों की समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आरटीई के तहत दाखिला लिये बच्चों के साथ स्कूलों में भेद-भाव नहीं किया जाना चाहिए। डीईओ नियमित रूप से इस बाबत् स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। कलेक्टर अवनीश शरण आज टीएल की बैठक में लंबित मामलों और विभागीय काम-काज की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में डमी एडमिशन संबंधी लंबित शिकायत की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री…

