Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां स्टेशन मरोदा में 42 वर्षीय व्यक्ति की 2 युवकों ने डंडे से पीट पीट कर उसकी जान ले ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ,नेवई थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुक्तानंद यादव मानसिक रोगी था, जिसकी आरोपी के पिता के साथ मारपीट हुई थी, पिता के पिटाई से क्षुब्ध आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मानसिक रोगी मुक्तानंद यादव की डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद मुक्तानंद घायल अवस्था में चौक पर जाकर सो…

Read More

राजस्व मामलों के निराकरण में बरत रहे थे ढिलाई खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले की तीन नायब तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। राजस्व संबंधी सभी तरह के मामलों के निराकरण में उनके द्वारा शिथिलता बरतने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को लांघा जा रहा था। इनमें संकरी तहसील के नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर, लीलाधर चंद्रा और बिल्हा की नायब तहसीलदार विनीता शर्मा को नोटिस इश्यू किया गया है। कलेक्टर ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एक एक नायब तहसीलदार वार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के आदेशानुसार जिले में बाल विवाह मुक्त करने हेतु संयुक्त टीम जिले में लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में बीते दिवस जिला बाल संरक्षण इकाई (मिशन वात्सलय) को प्राप्त सूचना अनुसार एवं चाइल्ड हेल्पलाईन न.1098 जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग को विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम नवलपुर, तह-बेमेतरा की एक बालिका जिसका उम्र महज 16 वर्ष 7 माह की है, उक्त बालिका बाल विवाह की जानकारी प्राप्त हुई थी, जानकारी के आधार पर चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सी.पी. शर्मा महिला एवं बाल विकास अधिकारी के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। पीएम स्कूल में चल रहें समर कैंप के आज अंतिम दिवस में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेसिक स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर समर कैंप का समापन किया। साथ ही बच्चों को आगामी क्लास के अध्ययन हेतु प्रेरित करतें हुए पढ़ाई के महत्व पर जोर भी दिया। कलेक्टर शर्मा ने बच्चों से पहाड़ा और सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे, जिसके संतोषजनक जवाब पाकर इनाम स्वरूप लेखन सामग्री भी वितरित किए। संगीत शिक्षक सतनाम सिंह खनूजा ने संगीत के बारे में बच्चो की रुचि को बताया वहीं डांस टीचर सीता निषाद ने बच्चों को सिखाए…

Read More

नई दिल्ली। साहस और जज़्बे की एक अनोखी कहानी – 1989 के वास्तविक बचाव मिशन पर आधारित, ‘मिशन रानीगंज’ दिवंगत जसवंत सिंह गिल को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने बाढ़ में डूबी एक कोयला खदान में फंसे 65 खनिकों की जान बचाई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह की भूमिका निभाई है, जिन्होंने खास तौर पर तैयार किए गए बचाव कैप्सूल की मदद से रानीगंज कोयला खदान में फंसे मजदूरों की जान बचाते हुए अटूट हौसले और हिम्मत का परिचय दिया। भारत के सबसे यादगार बचाव मिशन के पन्नों से निकली यह दास्तान गुरुवार, 23 मई को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में आज 21 मई 2024 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि, आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।। भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लाक कांग्रेस के कार्यालयों में आतंकवाद विरोध दिवस के रूप मनाया गया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कवर्धा जिले के कुकदुर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 05 से अधिक लोग घायल हैं। वहीं इस घटना पर वनमंत्री केदार कश्यप ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। केदार कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप में घर वापस लौट रहे ग्रामीण संग्राहकों की असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। वनमंत्री ने कहा कि सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि उन सभी परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं है, जिन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा क्षेत्र के ग्राम जोराताल पहुंचकर दिवंगत पुलिस जवान नेतराम सिंह धुर्वे को श्रद्धांजलि अर्पित की। पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम सिंह धुर्वे की बीती रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब वे ड्यूटी कर कवर्धा लौट रहे थे। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धुर्वे के परिवार जनों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि सोमवार रात कवर्धा के पास सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों के साथ एक ही स्थान पर एक के बाद एक तीन एक्सीडेंट हुए। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार पांडातराई थाना में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की आ-सूचना पर जिला बल, डीआरजी सुकमा एवं 204, 206, 208 कोबरा वाहिनी का संयुक्त बल नक्सलियों के कोर एरिया ग्राम दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली, पीनाचंदा, ईरापल्ली, मेट्टामुड़ेम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम दुलेड़ के पास जंगल से 10 नक्सलियों 01. माड़वी बुस्का पिता माड़वी जोगा (एर्रनपल्ली आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर ईनामी 01 लाख रूपये ) निवासी पीनाचंदा थाना पामेड़, बीजापुर 02. माड़वी जोगा पिता स्व. माड़वी नंदा (पेद्दाबोड़केल आरपीसी सेक्शन ‘‘ए’’ मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) निवासी तिम्मापुरम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले में मंगलवार को हत्या का मामला सामने आया है। जहां खेत में युवक की लाश मिली है। मृतक का नाम राजू राजपूत पिता जगदीश राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी घुघरी कला ठाकुर पारा का है। गले में लीगेचर मार्क एवम बॉडी में संघर्ष के निशान दिखाई पड़ रहे है। FSL, डाग स्क्वायड को इनफॉर्म हो चूका है, सायबर की टीम भी मौके पर पहुंच रही है, मृतक के बैक ग्राउंड पता कर रहे हैं सूचना पर मर्ग दर्ज का जांच की जा रही है।

Read More