Author: admin

नई दिल्ली। जलेबी-समोसा खाना किसे पसंद नहीं होता? कभी नाश्ते में, तो कभी चाय के साथ दिन में एक बार तो लोग समोसा खा ही लेते हैं। यह डिश भारत के सबसे पॉपुलर स्नैक्स में से एक है। लेकिन, लोग इसे खाते समय ये नहीं सोचते कि समोसा खाने से सेहत को कितने नुकसान हो सकते हैं। आज हम समोसा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में ही आपको बताने जा रहे हैं। समोसे खाने से होने वाले नुकसान दिल की बीमारियांसमोसे तेल में डीप फ्राई करके बनाए जाते हैं, इसलिए इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा…

Read More

बालोद, बेमेतरा एवम दुर्ग के एसपी की ली बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने जिला बालोद, बेमेतरा एवम दुर्ग के पुलिस अधीक्षकों के लिए सडक दुर्घटना रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसमे अनाधिकृत रूप से मालवाहक वाहनों में सवारी लेकर चलने से एवं शराब पीकर वाहन चलाने, सडक के किनारे बिना सूचक दिए रोड में गाडी खडी करने से होने वाली दुर्घटनाओं में रोक लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ज्ञात हो कि जिला कबीरधाम के थाना कुकदूर में एवम विगत दिनों में थाना बेमेतरा अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ग्राम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से लगे अमलेश्वर में 27 मई से 2 जून तक हटकेश्वर शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। यहां अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा होंगे। शिव महापुराण के आयोजक पवन खंडेलवाल ने बताया कि शिव महापुराण को लेकर आसपास के लोगों में खासा उत्साह है। दूसरी ओर अमलेश्वर कथा स्थल में आयोजकों ने कार्य विभाजन को लेकर बैठक बुलाई। जहां शिवभक्तों को पार्किंग, गेट, यातायात, भंडारा, लाइट आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई। कथा के दौरान यहां शिवभक्तों के लिए दिनभर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के लिए कई वालंटियर भी तैयार किए जा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पात्र उम्मीदवारों (जाट रेजीमेंट में कार्यरत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक एवं युद्ध विधवाओं, खेल परीक्षण के दौरान चयनित खिलाड़ी) के लिए जाट रेजिमेंट बरेली (उ.प्र.) में 01 जुलाई 2024 को अग्निवीर सामान्य डयुटी, टेड्रमेन के लिए तथा 08 जुलाई 2024 को अग्निवीर लिपिक के लिए (केवल जाट रेजिमेंट में कार्यरत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक एवं युद्ध विधवाओं) आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार को सभी राज्यों के लिए संबंध प्रमाण पत्र धारक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जाट रेजिमेंट बरेली (उ.प्र.) भर्ती कार्यालय के संपर्क सूत्र 05812990451 व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय दुर्ग – 07882960199 से…

Read More

शिक्षा, रोजगार और विवाह की उठाएंगी जिम्मेदारी खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने एक बड़ी घोषणा की है। जहां कुकदुर हादसे में मारे गए लोगों के 24 बच्चों को उन्होंने गोद लिया है। जिसमें उन्होंने इन बच्चों की शिक्षा, विवाह और रोजगार तक जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया है। कवर्धा के कुकदुर में भीषण सड़क हादसे में बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। जिसको लेकर कोर्ट ने चीफ सेक्टरी, डीजीपी, कवर्धा कलेक्टर और एसपी से जवाब मांगा है। वहीं इस हादसे में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सली राज्य के रूप में होना मन को बेहद टीस देने वाला है। इस छवि को बदलना होगा। इसमें सरकार के अलावा राजनैतिक दल, मीडिया जगत और पूरे समाज यहां तक कि हर आम नागरिक को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है। “हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे” के सूत्र वाक्य को धारण कर मोदी जी की गारंटी पर काम करते हुए हम प्रदेश को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने तैयार हैं। एक साक्षात्कार में यह कहते हुए प्रदेश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम ने कहा कि खरीफ वर्ष 2024 हेतु दूरस्थ इलाकों बिंता, चंदेला, ककनार जैसे क्षेत्र के लिए किसानों की संख्या के आधार पर प्राथमिकता से बीज, खाद का भण्डारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही क्षेत्र के किसानों को खाद-बीज वितरण की जानकारी पहुंचाने के लिए मुनादी या अन्य सूचना तंत्र का उपयोग किया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में दिए। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29-30 मई को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लंबित लाभार्थियों को…

Read More

कांग्रेस की सरकार ने चिटफंड कंपनियों की प्रॉपर्टी को कुर्की करके निवेशकों के पैसा लौटाया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही को रोक दिया गया है। कांग्रेस की सरकार ने चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को कुर्क करके निवेशकों के पैसे को लौटाया था। भाजपा सरकार में कुकुरमुत्ता की तरह चिटफंड कंपनियां खुली थी और प्रदेश के लाखों निवेशकों के पैसा को लेकर चिटफंड कंपनियां फरार हो गई थी। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां किराए पर रहे एक पंचायत सचिव ने अपने मकान मालिक के नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के राजपुर थाना इलाके का है। ग्राम पंचायत गोपालपुर में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ अजय शांडिल्य किराए का मकान लेकर रह रहा था। उसने अपने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मामले की शिकायत के बाद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलतरा के सर्विस रोड में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा है जहाँ सोमवार को हितग्राहियों को लेनदेन कर शाम को बंद कर बैंक मैनेजर अपने घर चला गया था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा की इतनी सुबह से बैंक क्यों खुला हुआ है जब पास जाकर देखा तो पता चला की बैंक के बाहरी हिस्से में लगे शटर के कुंदा को उखाड़ दिया गया है। जिससे किसी अज्ञात लोगो द्वारा चोरी करना प्रतीत हो रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी वही सूचना के बाद…

Read More