Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। नेशनल हाईवे चिचोला में सोमवार को एक पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ कथित रूप से हुए लूटपाट की घटना का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। मैनेजर ने ही अपने दोस्तों के साथ लूट की साजिश रची थी। लाखों रुपए देखकर मैनेजर की नीयत डोल गई और उसने दो दोस्तों को लूट की साजिश में शामिल कर लिया। नेशनल हाईवे में हुए इस वारदात को लेकर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी करते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोत के जरिये पुलिस ने लूट के मास्टर माईंड मैनेजर और उनके दो दोस्तों…
• इसकी लंबाई 399.98 मीटर है, जो लगभग चार फुटबॉल मैदानों की लंबाई है भारत की सबसे बड़ी पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कंपनी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के मुंद्रा पोर्ट ने भारतीय पोर्ट पर अब तक के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का स्वागतकरके एक और रिकॉर्ड बनाया है। यह जहाज, एमएससी अन्ना, 26 मई को भारत पहुंचा, जो पोर्ट और देश के समुद्री उद्योग दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। एमएससी अन्ना एक प्रभावशाली जहाज है, जिसकी कुल लंबाई 399.98 मीटर (लगभग चार फुटबॉल मैदानों की लंबाई के बराबर) और 19,200 टीईयू (ट्वेंटी-फुट इक्विपमेंट यूनिट) की आश्चर्यजनक क्षमता है, जो…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। दिनांक 27.05.2024 के रात्री में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंघनपुरी में सुचक/आरोपी आकाश बंशे पिता लक्ष्मीनारायण बंशे उम्र 21 साल साकिन सिंघनपुरी (मानपुर) थाना पिपरिया के द्वारा अपनें पिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सूचना तस्दीक पर सही पायी गई जो मोके पर आरोपी से पूछताछ किया गया जिसने बताया कि वह अपने पिता मृतक लक्ष्मीनारायण बंशे के द्वारा शराब के नशे में आये दिन मां से मारपीट करने एवं गंदी गंदी गाली देने से परेशान था समझाने की कोशिश किया था किन्तु पिता द्वारा उसकी बात अनसुना कर उसे ही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आईईडी ब्लास्ट से महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल महिला को घोर नक्सल प्रभावित भीमापुरम से बाहर निकलवाया। घायल महिला मड़कम सुक्की को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। IED ब्लास्ट की वजह से घायल मड़कम सुक्की के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल महिला का हालचाल जानने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एम्स (इमरजेंसी वार्ड) पहुँचे।
मई माह जल्द ही खत्म होने वाला है और मई माह के आखिरी और जून माह के पहले सप्ताह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। हिंदू धर्म में इन सभी त्योहारों व व्रत का विशेष महत्व है। सबसे पहले आज 28 मई को बड़ा मंगल व्रत रखा जाएगा। देश में कई स्थानों पर इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। बड़ा मंगल व्रत ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को रखा जाता है। इसके अलावा इस सप्ताह में ये प्रमुख त्यौहार व व्रत भी रखे जाएंगे। कालाष्टमी 30 मई कोकालाष्टमी व्रत 30 मई को रखा जाएगा। हर साल कालाष्टमी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारियों की हत्या करने की योजना बनाकर रायपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के पकड़े जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि लारेंस बिश्नोई हो या फारेंस बिश्नोई। छत्तीसगढ़ में ऐसे लोग बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे लोगों को ठोका जाएगा। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और झारखंड के अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के दो बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या की सुपारी मिली थी। 10…
नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम की धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। यह आपको कुछ पल के लिए ठंडक का एहसास तो कराता है। लेकिन बाहर से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से सेहत पर गलत प्रभाव भी पड़ सकते हैं। बाहर की गर्मी से निकलने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने की आदत आपके शरीर में बीमारियों को आने का न्योता दे सकती है। इसलिए गर्मी से निकलने पर सामान्य तापमान के पानी का सेवन करना सेहत के लिए ज्यादा सही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा, दीपक बैज जी, शांति और भरोसे की बात कांग्रेस कम से कम ना ही करे, तो बेहतर है। आपके पास आदिवासियों के लिए कोई भी रचनात्मक विचार नहीं है, इसलिए बौखलाहट में केवल नकारात्मक राजनीति, झूठ और फरेब की राजनीति आप और आपका दल कर रहा है। X पर छग बीजेपी ने जारी किया वीडियो – मैं समय हूं… मैंने देखी है लोगों की बेबसी और मजबूरियां, जब इलाज कराने का मतलब पूरे परिवार का सड़क पर आ जाना होता था। महंगा इलाज, महंगी दवाई और सरकारी अस्पतालों की भारी कमी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला ने ग्राम जोंधरा तहसील मस्तूरी में रेत के भंडारण का मौका जांच की। जांच के दौरान अशोक कर्ष निवासी अकलतरा द्वारा लगभग 120 हाइवा, 1440 घन मीटर रेत का भंडारण किया गया था। मेसर्स सुमन इंटरप्राइजेज के जितेंद्र सिंह ने स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति क्षेत्र में लगभग 200 हाइवा, 2400 घन मीटर रेत भंडारण किया था। दस्तावेज ना पेश करने के कारण रेत की जब्ती बनाई गई है व नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त दोनों प्रकरणों में रेत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विनायक दामोदर सावरकर, जिन्हें वीर सावरकर भी कहा जाता है, एक क्रांतिकारी नेता थे।वह एक समाज सुधारक और लेखक भी थे। सावरकर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और अंडमान में पोर्ट ब्लेयर सेलुलर जेल (काला पानी) भेज दिया गया। सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में दामोदर और राधाबाई सावरकर के यहां हुआ था। जयंती पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, महान क्रांतिकारी योद्धा विनायक दामोदर सावरकर को नमन। आगे उन्होंने X पर लिखा, काल स्वयं मुझ से डरा है, मैं काल से नहीं, कालेपानी का कालकूट पीकर, काल से कराल…

