Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण रविवार को मुख्य अभियंता आर. के. गुप्ता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परिक्षेत्र रायपुर द्वारा निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान अमलडीहा समूह जल प्रदाय योजना के संबंध में स्थल निरीक्षण एवं साइट पर उपस्थित ठेकेदार मेसर्स कावेरी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के इंजीनियर और साइट सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने इंटेकवेल, WTP, वितरण वाहिनिया,राव वाटर पंपिंग मेन आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। ज़िले के नवागढ़ विकासखंड ग्राम गोढ़ीखुर्द में पानी की विकराल समस्या रहती थी वहां के ग्रामीणो…
काउंटिंग एजेंट को मतगणना कक्ष में प्लास्टिक पेन, पेंसिल, सादा कागज ले जाने की ही अनुमति होगी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के नतीजे सामने आने में अब महज सात दिन शेष है। ज़िला निर्वाचन कार्यालय ने मतगणना की तैयारियां तेज कर दी है। बेमेतरा जिला मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने खास तौर पर तैयारियां की है। काउंटिंग की हर एक्टिविटी वीडियो कैमरों में रिकार्ड करने के निर्देश भी निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 07- अंतर्गत बेमेतरा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी अशासकीय व गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में असुविधाग्रस्त बच्चों के प्रवेश के लिए कार्रवाई करने समय सारिणी घोषित की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में शिक्षा के अधिकार के तहत कुल 94 अशासकीय विद्यालयों के नर्सरी केजी-1 व कक्षा पहली के लिए कुल 761 सीट ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज कराई हैं और उन 761 सीटों पर कुल 1790 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा 20 मई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत छूटे हुए समस्त हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु 29 एवं 30 मई को दो दिवसीय महाअभियान का आयोजन जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से एपीएल राशन कार्डधारी परिवार को 50 हजार रुपए तथा बीपीएल राशन कार्डधारी परिवार को 05 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है। वर्तमान में जिले में 183676 हितग्राहियों आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शेष हैं। जिला प्रशासन ने जिले…
गृह मंत्री ने नक्सल मामले मे माँगा था सुझाव पीडिया मुठभेड़ की हाई कोर्ट के जज की निगरानी मे जाँच की मांग खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि… श्री विजय शर्माउप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्रीछत्तीसगढ़ शासन कल आपने एक पत्रकार वार्ता लेकर पीडिया मुठभेड़ मामले में कांग्रेस की जांच दल द्वारा उठाये गये तथ्यों पर आपत्ति व्यक्त किया था। पीडिया मुठभेड़ हो या कांकेर के कोयलीबेड़ा मुठभेड़ की बात हो कांग्रेस पार्टी ने अपनी ओर से सवाल नहीं खड़ा किया, सवाल वहां के ग्रामीणों ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बेलपोच्चा, जिनेतोंग के जंगल में 25 मई को प्रातः लगभग 11 बजे ग्राम मुठभेड़ में 01 अज्ञात पुरूष नक्सली का शव के साथ्01 नग भरमार बंदूक, 01 नग एंड्राइड मोबाईल फोन, 01 नग पिट्ठू जिसके अंदर 03 नग तीर बम, 04 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 04 नग जिलेटिन रॉड, 01 मीटर कोर्डेक्स वायर गांठ लगा हुआ, 01 फीट फ्यूज वायर 04 नग टाईगर बम फटाका, 04 पैकेट टिकली फटाका, 01 गुच्छा बिजली वायर, 01 नग बैग जिसके अंदर नग सोलर प्लेट, 01 नग एलीमीटर, 01 नग टार्च, 02 नग कैंची,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव सोमवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण के विजन को लेकर चर्चा की। साथ ही बेमेतरा की घटना पर कांग्रेस द्वारा राजनीति करने पर दुख जताया। उन्होंने कहा की, ये समय राजनीति का नहीं है।उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 का विजन देश के सामने रखा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार की आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने पर चर्चा हुई है। श्री साव ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर विकसित राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित चिचोला के नजदीक पेट्रोल पंप के एक मैनेजर के साथ लाखों रुपए की लूटपाट की वारदात सामने आई है। मैनेजर पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला भी किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार कैद हुई है। पुलिस ने नेशनल हाईवे के अलावा आसपास के प्रमुख रास्तों में नाकेबंदी कर दी है। सोमवार सुबह लगभग 10.30 बजे मैनेजर के साथ उस वक्त लूटपाट की घटना हुई, जब वह पंप की रकम जमा करने बाईक से राजनांदगांव आ रहा था। पीछे से आ रही एक कार में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गौरदंड और चमेली गांव में नक्सलियों ने रविवार रात लगभग 12 बजे दो मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। जिला पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों को सर्चिग पर रवाना किया गया है। इसके अलावा नक्सलियों ने बैनर भी लगाया है, नक्सली बैनर में छोटेडोंगर के पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद्र मांझी पर निको माइंस में दलाली का आरोप लगाया है। हेमचंद्र मांझी को देश से मार भगाने की बातें बैनर में लिखी गई है। विदित हो कि पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी की नक्स्रलियों ने पहले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास की राह में लाल आतंक हमेशा से रोड़ा बनकर सामने आता रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से सुरक्षा बल एक अलग ही मूड में नजर आ रहा हैं। बीते पांच महीनों के आंकड़ों पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ के जवानों ने हिंसा के रास्ते पर चल रहे 120 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। बस्तर में सर्चिंग पर निकल रहे जवानों की दहशत इतनी बढ़ गई है कि, 400 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 407 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बयान में कहा…

