Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
भाजपा सरकार बनने के बाद व्यापारियों को परेशान किया जा रहा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा सरकार द्वारा ई वे बिल सिस्टम छूट को समाप्त किये जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह सरकार का व्यापारियों पर अत्याचार है। जब से राज्य में भाजपा सरकार बनी है सरकार उद्योग व्यापार को चौपट करने वाला निर्णय ले रही है। जिन व्यापारियों उद्योगपतियों के दिये जाने वाले टैक्स के पैसे से सरकार विकास और राहत के काम करती है। उन्हीं व्यापारियों को परेशान किया जाना गलत है? पांच महिने में…
सरकार मुठभेड़ की जांच से डर क्यों रही- दीपक बैज खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सारा बस्तर फर्जी मुठभेड़ के खिलाफ लामबंद है, लोग बस्तर बंद कर अपना आक्रोश जता रहे है। लेकिन अत्याचारी भाजपा सरकार को काई फर्क नहीं पड़ रहा है। सरकार को जांच से क्या परहेज है? सरकार इस मामले की जांच से घबरा क्यों रही है? पांच माह में ही साय सरकार अत्याचारी और क्रूर बन गयी है। एक आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी मारे जा रहे। आदिवासी को न्याय के लिये आंदोलन करना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सर्व आदिवासी समाज ने आज मंगलवार को बीजापुर जिले के पीडिया मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए उसके विरोध में बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया था, जिसका बस्तर चेंबर आफ कामर्स ने दोपहर दो बजे तक बंद का समर्थन किय था, इस बंद को कांग्रेस ने भी अपना पूरा समर्थन दिया है। बस्तर संभाग के सातों जिलों बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव में बंद का असर देखा गया है। हालांकि आापातकालीन सेवाएं जैसे दवा की दुकान खुले रहे। पीडिया मुठभेड़ को लेकर पुलिस का दावा है कि पीडिया गांव में हुए मुठभेड़ में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। डैम, नाले में नहाने गए दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, इस घटना के बाद से पुरे गांव में मातम पसर गया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना इलाके के पीपरछेड़ी गांव की बताई जा रही है,जहां अपने बुआ के घर गर्मी छुट्टी मनाने आई बालिका अपने बुआ की बेटी संग डैम नहाने गई थी उसी दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल ने आज मंगलवार को बस्तर हाई स्कूल में अयोजित 30 दिवसीय नई उड़ान समर कैंप में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस नई उड़ान समर कैंप में बच्चों को सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक योग, पेंटिंग, डांस जैसे कई विधाएं सिखाई जा रही हैं। समर कैंप में 120 से अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी समर कैंप पहुंचकर बच्चों को सिखाए गए हुनर को देखा। बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों को बताया कि समर कैंप का यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के 4 शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। जिससे कि राजधानी रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है। साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी, उसका समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर सावरकर को महान राष्ट्रभक्त और भारत का वीर सपूत बताया। साय ने कहा कि – वीर सावरकर भारत के एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, विचारक, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अनेकों क्रांतिकारियों को प्रेरित किया। वीर सावरकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि के मंत्र का पालन करना सिखाते हैं। गौरतलब है कि भारत की स्वतंत्रता के लिए सावरकर की अटूट प्रतिबद्धता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला बल एवं डीआरजी सुकमा की संयुक्त पार्टी नक्सलियों के कोर एरिया ग्राम जबेली, रासातोंग, सिंगाराम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान रासातोंग से जबेली जाने वाले के पकडंडी रास्ते के पास से घेराबंदी कर 02 नक्सलियों कवासी पोज्जा पिता कवासी भीमा (सिंगाराम आरपीसी सीएनएम कमाण्डर, ईनाम 01 लाख रूपये ) एवं ताती उर्फ मड़कम पोज्जा पिता स्व. मड़कम गंगा (सिंगाराम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर) दोनो निवासी जबेली थाना गोलापल्ली जिला सुकमा को गिरफ्तार कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी में आज मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश समेत भारी संख्या में हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं। सूचना पर सुकमा से डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान जब इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए, मुठभेड़ रुकने के बाद जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के भिलाई टाउनशिप में रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की घटना के बाद परिजनों ने भिलाई नगर थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नाबालिग लड़के ने उनकी लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया। इससे बदनामी के डर उसकी मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सोमवार शाम को सूचना मिली की एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके…

