खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल ने आज मंगलवार को बस्तर हाई स्कूल में अयोजित 30 दिवसीय नई उड़ान समर कैंप में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस नई उड़ान समर कैंप में बच्चों को सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक योग, पेंटिंग, डांस जैसे कई विधाएं सिखाई जा रही हैं। समर कैंप में 120 से अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी समर कैंप पहुंचकर बच्चों को सिखाए गए हुनर को देखा। बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों को बताया कि समर कैंप का यह दूसरा वर्ष है, कैंप के माध्यम से छोटे बच्चों को विभिन्न विधाएं सिखाई जाती है, 15 से अधिक विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षित, प्रशिक्षक यहां अपनी नि:शुल्क सेवाएं दे रहे है।
बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल ने कहा कि बच्चों को गर्मी की छुट्टी में रिफ्रेश करने का यह अच्छा अवसर है। नई उड़ान समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम कर रहा है, भविष्य में उनके हुनर सराहे भी जायेगें। उन्होंने कहा कि मैं भी बस्तर हाई स्कूल से पढ़कर निकला, मैं अध्यापन का काम किया और बाद में पत्रकारिता के क्षेत्र में आया। आयोजनकर्ताओं ने जिस तरह से बच्चों को विभिन्न कलाओं को सीखा रहे हैं, यह वाकई में तारीफे काबिल है। इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए। इस दौरान बस्तर जिला पत्रकार संघ की तरफ से समर कैंप में उपस्थित सभी बच्चों को चॉकलेट और कलम वितरित किया और भरोसा दिलाया कि आगे भी समर कैंप के लिए बस्तर जिला पत्रकार संघ हमेशा खड़ा नजर आएगा।

