Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
विषम परिस्थितियों व कांग्रेस के दुष्प्रचार के बाद भी नारायणपुर से मिली बढ़त- रूपसाय सलाम खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के स्थानिय कांग्रेस विधायक विक्रम मंड़ावी द्वारा वन मंत्री केदार कश्यप पर लगाये गये आरोप को लेकर भाजपा नेता जी. वेंकट ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी कांग्रेस के विधायक से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही है। बस्तर लोकसभा चुनाव मंत्री केदार कश्यप के साथ-साथ हर एक कार्यकर्ता ने धरातल पर आकर कार्य करके 50 हजार से भी अधिक मतों से चुनाव में विजयश्री प्राप्त कर ली है। उन्होने कहा कि भााजपा के मंत्री के बार में मनगढ़त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के थाना कटेकल्याण क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गाटम में मृतक कोसाराम पोडियामी पिता स्व.पांडु उम्र 33 वर्ष अपने घर के सामने आम पेड़ में 6 जून को फांसी में लटके मिले शव का शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला दबाने से होना बताया गया। जिस पर कटेकल्याण पुलिस ने थाना कटेकल्याण में अपराध क्रमांक 27/2024 धारा 302,34,201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर हत्या के 2 आरोपियो बामन पोडियामी पिता गुलोड़ी उम्र 41 वर्ष ग्राम गाटम पेरमापारा एवं बामन पोडियामी पिता दोडगें उम्र 47 वर्ष ग्राम गाटम पुजारीपारा थाना कटेकल्याण के गिरफ्तार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मौसम बदलने के कारण बेमेतरा जिले में 05 जून 2024 को आंधी-तूफान के कारण विद्युत वितरण तंत्र को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। तूफान की भयावहता के कारण बेमेतरा जिला मुख्यालय के सिविल लाइन एवं आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों पेड़ विद्युत लाइनों के उपर गिर गए थे एवं सैकड़ों डंगाले विद्युत लाइन के तारों में फंस गई थी, जिसके कारण बिजली के खंभे सहित वितरण तंत्र में ब्रेक-डाउन का गहरा असर हुआ था। इस व्यवधान को दूर करने के लिए विद्युत कर्मियों ने दिन-रात एक कर दिया और यथासंभव जल्दी से जल्दी विद्युत आपूर्ति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। श्रीवास्तव ने एक दिन पूर्व ही नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोण्डागाँव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार प्रदेश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करके ही दम साधेगी और बस्तर समेत समूचे छत्तीसगढ़ को…
सत्ता में रहकर कांग्रेसी छत्तीसगढ़ को लूटते रहे और इसके कारण आज अंतर्कलह सामने दिखाई दे रही है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस में एक बार फिर मचे गुटीय घमासान को लेकर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा है कि बजाय शर्मनाक पराजय के कारणों की समीक्षा करने के कांग्रेस के लोग आपसी जूतमपैजार में लग गए हैं और अपनी चमड़ी बचाने के लिए एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढाँचा इस बुरी तरह चरमरा गया है कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर । लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ से विष्णुदेव साय को मिली 10 सीट भाजपा की झोली मे डालकर शानदार प्रदर्शन से दिल्ली हाईकमान के बीच कद बढ़ाने में कामयाब हो गए है, विष्णुदेव साय की रणनीति से दिग्गज कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, शिव डहरिया जैसे नेताओं को पटखनी दिया है जिससे हाईकमान श्री साय से बहुत खुश है। और अब साय दो दिन के प्रवास पर जीते सांसदों को लेकर दिल्ली पहुंचे है, जहा पर उनकी चर्चा छत्तीसगढ में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी किए जाने के संकेत आ रहे है। लोकसभा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार वंचित वर्ग को उनका आरक्षण नहीं देना चाहती है। इसीलिये आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर करवाने के बजाय सरकार ने नई कमेटी बना दिया है। यही नहीं सरकार ने कमेटी का कार्यकाल भी दो वर्ष का रखा है अर्थात कमेटी गठन कर आरक्षण को भाजपा सरकार ने दो वर्ष तक टाल दिया है। सरकार को कमेटी बनाने की जरूरत क्या है। सभी वर्गो के लिये आरक्षण संशोधन विधेयक राज्य की विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित करवा कर राज्यपाल के पास भेजा है। विधानसभा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि क्षेत्र में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धि, सेवा अथवा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मिलित है। इस पुरस्कार के लिए जिले के अधिकारियों को योग्य पात्र व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव 30 अगस्त तक प्राप्त करने कहा गया है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कार के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब नई सरकार बनाने के प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बहुमत का आंकड़ा पाने वाली एनडीए गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह रविवार को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। इससे पहले पीएम मोदी के साथ नई कैबिनेट के लिए किस पार्टी से कौन सा सांसद मंत्री पद की शपथ लेगा, इसे लेकर बैठकों का दौर जारी है। पीएम मोदी के आवास पर हो रही बैठक अब खत्म हो चुकी है। इसके साथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मेकाहारा अस्पताल में महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अधीक्षक डॉ. एसबी एस नेताम ने बताया, महिला अस्पताल में ठेका कंपनी कॉल मी सर्विस से गार्ड की नौकरी कर रही थी। मेकाहारा के एक रूम में अंदर से दरवाजा लगाकर महिला ने पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाई है। मौत के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

