Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    • नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
    • जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
    • खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
    • विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
    • तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
    • सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिमण्डल का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम………छत्तीसगढ़ से प्रबल दावेदर कौन
    राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिमण्डल का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम………छत्तीसगढ़ से प्रबल दावेदर कौन

    adminBy adminJune 8, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब नई सरकार बनाने के प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बहुमत का आंकड़ा पाने वाली एनडीए गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह रविवार को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा।

    इससे पहले पीएम मोदी के साथ नई कैबिनेट के लिए किस पार्टी से कौन सा सांसद मंत्री पद की शपथ लेगा, इसे लेकर बैठकों का दौर जारी है। पीएम मोदी के आवास पर हो रही बैठक अब खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही जदयू नेता भी बैठक कर रहे हैं जिसमें किसे मंत्री बनाया जाएगा इस पर मंथन हो रहा है।

    इधर अमित शाह ने घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक की। जदयू संग हुई बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के अलावा संजय झा और ललन सिंह मौजूद थे। चंद्रबाबू नायडू के साथ भी दो सांसद थे, जबकि अजीत पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल थे। पवन कल्याण व चिराग पासवान ने अकेले ही मुलाकात की।

    सूत्रों के मुताबिक, तेदेपा को एक कैबिनेट और दो राज्यमंत्री, जदयू को एक कैबिनेट व एक राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। लोजपा, शिवसेना व एनसीपी को एक-एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा। इसके अलावा जनकल्याण पार्टी सहित कुछ छोटे दलों को राज्यमंत्री का एक-एक पद मिलेगा। विभागों का फैसला रविवार को होने वाले शपथ के दिन या उसके बाद किया जाएगा।

    जिनके केंद्रीय मंत्री बनने की चर्चा है, उनमें सुरेश गोपी, बिप्लव देव, सर्बानंद सोनेावाल, हरदीप पुरी, विजयपाल तोमर, तापिर गांव, बंडी संजय, जी किशन रेडडी, प्रहलाद जोशी, शोभा करंदलाजे, पीसी मोहन, नारायण राणे, श्रीपद नाईक, अनूप वाल्मिकी के नाम प्रमुख तौर पर सामने आए हैं.

    मंत्री पद के लिए इन नामों की चर्चा

    सूत्र-एनसीपी अजीत गुट की तरफ़ से कल प्रफुल पटेल लेंगे मंत्री पद की शपथ। अजीत पवार, प्रफुल पटेल, सुनील टटकरे, देवेंद्र फाड़नविस के बीच कल हुई बैठक में प्रफुल पटेल के नाम पर मुहर लगाई गई है।

    शिवसेना शिंदे गुट के नेता प्रवक्ता और नवनिर्वाचित सांसद नरेश महस्के ने कहा, शिवसेना को जो भी मन्त्री पद मिले लेकिन श्रीकान्त शिंदे को मंत्री बनाना चाहिए यह मेरी मांग है।

    मोदी मंत्रिमंडल में बिहार से 8 मंत्री संभव हैं. जेडीयू कोटे से 3 मंत्री (2 कैबिनेट, 1 राज्य मंत्री) जिनमें ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर का मंत्री बनना तय है. मांझी राज्य मंत्री तो चिराग कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं. जेडीयू से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने नीतीश कुमार से की मुलाक़ात। ललन सिंह ने दूसरी बार की मुलाक़ात। सूत्रों के अनुसार दोनों मोदी कैबिनेट में मंत्री बन सकते हैं। नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद निकले ललन सिंह, मीडिया से कोई बात नहीं की।

    सीएम शिंदे ने ऑफ कैमरा कहा है कि मंत्रिमंडल में किसे स्थान देना है इसका फ़ैसला मेरिट के आधार पर होगा. पीएम आवास पर चल रही है अहम बैठक पीएम, अमित शाह और नड्डा भी हैं मौजूद।

    मोदी मंत्रिमंडल में यूपी से बन सकते हैं 6 मंत्री. राजनाथ सिंह, अनुप्रिया पटेल को फिर मिल सकता है मौका. इसके अलावा जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, दिनेश शर्मा का भी नाम है। 

    छत्तीसगढ़ से मंत्री ?

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लगभग क्लीन स्वीप किया है इसलिए इस बार इन दोनों राज्यों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ से एक या दो सांसदों को मंत्री बनाने की चर्चा है. सभी दस सांसद अभी नई दिल्ली में हैं. कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को रात्रि में डिनर पर बुलाया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरूण साव उपस्थित थे। 

    भाजपा प्रदेश की सामाजिक-जातिगत समीकरण साधने के लिए कई नामों पर विचार कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इनमें से किसी एक या दो को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

     

    प्रबल दावेदारों मे बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, संतोष पांडेय है l

     

    नव निर्वाचित सांसदों में बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, तोखन साहू, रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े, भोजराज नाग, महेश कश्यप, चिंतामणि महराज और राधेश्याम राठिया भी वहीं हैं। ये सभी नेता मोदी की शपथ समारोह में शामिल होने के बाद भी छत्तीसगढ़ लौटेंगे।

     

     

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    नेपाल में बाढ़ के बीच शर्मनाक हरकत, नदी में बहकर आया बैंक का सेफ तोड़कर निकाले लाखों रुपये; 29 गिरफ्तार

    August 29, 2026

    महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार

    August 27, 2026

    ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

    July 10, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    By Khabar WorldOctober 7, 20263

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में…

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026

    विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित

    October 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.