खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के थाना कटेकल्याण क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गाटम में मृतक कोसाराम पोडियामी पिता स्व.पांडु उम्र 33 वर्ष अपने घर के सामने आम पेड़ में 6 जून को फांसी में लटके मिले शव का शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला दबाने से होना बताया गया। जिस पर कटेकल्याण पुलिस ने थाना कटेकल्याण में अपराध क्रमांक 27/2024 धारा 302,34,201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर हत्या के 2 आरोपियो बामन पोडियामी पिता गुलोड़ी उम्र 41 वर्ष ग्राम गाटम पेरमापारा एवं बामन पोडियामी पिता दोडगें उम्र 47 वर्ष ग्राम गाटम पुजारीपारा थाना कटेकल्याण के गिरफ्तार कर पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किये जाने के बाद प्रकरण के दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना एवं भौतिक साक्ष्य सबूत पाएं जाने से कार्यवही उपरांत आज शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसाार थाना कटेकल्याण पुलिस को सूचना मिली कि मृतक कोसाराम पोडियामी पिता स्व.पांडु उम्र 33 वर्ष अपने घर के सामने आम पेड़ में 6 जून को फांसी लगा लिया है। प्रार्थी हरीश कुमार पोडियामी के रिपोर्ट पर 7 जून को मर्ग कायम कर मर्ग जांच पर लिया गया। कटेकल्याण पुलिस घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण एवं पंचनामा/शव निरीक्षण कार्यवाही से मृतक कोसाराम पोडियामी के पीठ, गला एवं कान में चोट के निशान दिखाई देने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रवाना किया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला दबाने से होना बताया गया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशानुसार थाना कटेकल्याण में अपराध क्रमांक 27/2024 धारा 302,34,201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । प्रकरण के आरोपियो बामन पोडियामी पिता गुलोड़ी उम्र 41 वर्ष ग्राम गाटम पेरमापारा एवं बामन पोडियामी पिता दोडगें उम्र 47 वर्ष ग्राम गाटम पुजारीपारा थाना कटेकल्याण जो घटना कारित कर फरार हो गए थे। जिन्हें पेरमापारा एवं मथाडी के जंगल में पता तलाश कर मिलने पर अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया।
गिरफ्तार दोनो आरोपियों से पूछताछ में पूर्व रंजिश एवं मृतक द्वारा मारपीट करने से बदला लेने की नियत से एक राय होकर मृतक कोसाराम पोडियामी के घर के पास जाकर जान से मारने करने की नियत से हाथ, पैर एवं प्लास्टिक बोरी की मोटी रस्सी से सिर, पीठ में मारकर चोट पहुचाकर गला दबाकर हत्या करना व हत्या की वारदात को छुपाने की नियत से मृतक की लूंगी से मृतक के गले में फांसी का फंदा डालकर मृतक को आम पेड़ के डगाल में लटका देना स्वीकार किया है।

