Author: admin

इन 64 बच्चों में नक्सल प्रभावित इलाके के बच्चे भी नीट क्वालीफाई करने में सफल रहे खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर के प्रभारी अलेक्जेंडर चेरियन बताया कि बस्तर जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशन में संचालित ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर से नि:शुल्क कोचिंग लेकर नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चों सहित 64 बच्चों ने नीट क्वालीफाई किया है । उन्होने बताया कि ज्ञान गुड़ी से इस बार नीट में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों में दंतेवाड़ा के विधायक रहे भीमा मंडावी की जहां हत्या हुई थी, उस गांव का निवासी लखूराम पोड़ियामी और बस्तर के पहले बारूदी विस्फोट वाले…

Read More

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, रेणुका सिंह के नामों पर चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा सीट से कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जीत के बाद अब यह तय हो गया है कि जल्द ही साय कैबिनेट में नए मंत्री की एंट्री होगी और बृजमोहन अग्रवाल विधायक के साथ मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। ऐसे में यह चर्चा का विषय है कि आखिर अब किसका नंबर साय कैबिनेट में लगने वाला है? इन नामों में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत के नाम हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री रह चुकीं रेणुका सिंह का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाले कांग्रेस के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि इसी मुगालते में वो लोग रहें। यही सोच-सोच कर खुश होते रहें। इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता तो है नहीं। हमारी एनडीए की सरकार पूरा चलेगी। 5 साल तक चलेगी, 2 बार चल चुकी है, और तीसरी बार भी 5 साल तक चलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के बच्चों से दिल्ली में मुलाकात पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार को बने करीब 5 महीने का वक्त हो गया है। मुख्यमंत्री…

Read More

संडे मार्केट से भी हटाए गए बांस बल्ली से किए गए अतिक्रमण खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। आचार संहिता खत्म होते ही भिलाई निगम की टीम अब एक्शन मोड पर नजर आ रही है, आज सुपेला अंडरपास से संडे मार्केट होते हुए गदा चौक तक बेजा कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान सड़क के साथ ही मार्केट के भीतर भी अतिक्रमण को हटाया गया। शनिवार की सुबह से ही निगम की कार्रवाई शुरू हो गई। निगम की कार्रवाई को देख संडे मार्केट के व्यापारी भी सकते में आ गए। सड़क किनारे की दुकानों के अतिरिक्त निर्माण व बांस बल्ली से किए…

Read More

दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में बने छत्तीसगढ़ के नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी साथ रहे। देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में छत्तीसगढ़ के अतिथियों के ठहरने के लिए 60 करोड़ 42 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री आज अतिथि गृह पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा बस्तर जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत बस्तर के सीमाओं के सम्पूर्ण क्षेत्र को नजूल घोषित किया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1968 की धारा 2 में दी गई नगरीय क्षेत्र की परिभाषा के अनुसार किसी ग्राम को स्थानीय निकाय घोषित करने अथवा उसकी सीमाओं में सम्मिलित करने से ग्राम की आबादी तथा अन्य महत्वपूर्ण खुली भूमि नजूल हो जाती है। राज्य शासन के द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य नगरपालिका अधिनियम 1961 (कमांक 37 सन् 1961) की धारा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत टिकरालोहंगा खासपारा निवासी विवाहित युवक हेमनाथ गौतम उम्र 27 वर्ष ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर मैं तुझसे बेइंतिहा मोहब्बत करता हूं बोलकर शादी का वादा किया, फिर दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हुई तो वादे से मुकर गया और उसे छोड़ दिया। युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में आरोपी हेमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरालोहंगा खासपारा निवासी युवक हेमनाथ गौतम की पहचान इसी जिले की रहने वाली एक युवती से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर से एनटीपीसी सीपत मार्ग में सीपत के शुरुवात होते ही एक ऐसा खतरनाक पुल हैं, जो हादसों का केंद्र बना हुआ हैं। एनटीपीसी सीपत के मेंन गेट से लगे बहेरा पुल की। जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस घटना में एक बाइक सवार युवक पुल के नीचे नहर में जा गिरा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी संगीत कुमार साहू बोर खुदाई का काम करता था। जो बुधवार की रात करीबन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोग जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर बस से वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते पर यूपी के फिरोजाबाद में हादसे का शिकार हो गए। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 35 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। हादसा एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 51 के पास हुआ। 28 मई को श्रद्धालुओं से भरी बस छत्तीसगढ़ से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत धनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे शादी समारोह से लौट रहे एक युवक दिनेश मण्डावी उम्र 35 वर्ष को अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक को जान से मारने के लिए उसके घर के सामने कुछ अज्ञात हत्यारे घात लगा कर बैठे थे। जैसे ही युवक दिनेश मण्डावी अपने घर के सामने पहुंचा उसे अज्ञात हत्यारों ने पीठ पर गोली मार दी और फरार हो गए। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। घायल…

Read More