Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीते 10 अप्रैल को विकासखण्ड नवागढ़ के एक ग्राम से 16 वर्षीय बालिका के बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर प्राप्त हुई।सूचना के आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी व्योम श्रीवास्तव एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती जयनामदेव की निगरानी तथा…

Read More

  *समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूर्ण करने दिए निर्देश*    खबर वर्ल्ड न्यूज़-  कवर्धा टेकेश्वर दुबे। आज जनपद पंचायत सभागार, पंडरिया में विधायक भावना बोहर ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और नगर में हो रहे विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और…

Read More

रिकार्ड पूर्ण नहीं करने पर खाद्य विभाग के क्लर्क को नोटिस एक सप्ताह में तमाम रिकार्ड एवं पंजी करें अपडेट खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज जिला कलेक्टोरेट और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख एवं पंजियों के रखरखाव में पाई गई छोटी-मोटी कमियों को एक सप्ताह में अपडेट करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय की खाद्य शाखा की सहायक वर्ग 2 भारती सिंह को कैश बुक एवं सेवा पुस्तिका अपूर्ण रखने पर शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी,…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। 11अप्रैल 2025।राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने सांसद कार्यालय कवर्धा में कार्यकर्ताओं व आम जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर जनता की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।                            सांसद संतोष पांडेय लगातार क्षेत्र का दौरा करते हैं। साथ ही अपने कार्यालय में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं व जनता से विभिन्न विषयों में चर्चा की। उनका हालचाल जाना।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन एवं अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में शिवनाथ नदी पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 हाईवा एवं एक ट्रेक्टर जब्त किया गया। इनमें से दो हाईवा एवं ट्रेक्टर को पचपेड़ी थाना के सुपुर्द किया गया। दो हाईवा चालक वाहन छोड़कर भाग गएए जिसे कोटवार की अभिरक्षा में सौंपा गया है। जोन्ध्रा ग्राम से होकर अवैध परिवहन किया जाता है। नदी तक पहुंचने के रास्ते को अवरोध उत्पन्न कर बंद कराया गया। तखतपुर तहसील के ग्राम पकरिया में अवैध ईंट…

Read More

  *कांग्रेस तो बाबासाहब अंबेडकर को संविधान सभा की ड्राफ्ट कमेटी का चेयरमेन नहीं बनाना चाहती थी – लक्ष्मीकांत वाजपेयी* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि आगामी 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पार्टी द्वारा आहूत कार्यक्रमों की श्रृंखला के मद्देनजर रखी गई राज्यस्तरीय कार्यशाला में प्रशिक्षित कार्यकर्ता जिलों में जाएंगे और जिलों में कार्यशाला करेंगे। श्री वाजपेयी शुक्रवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यशाला और कार्यक्रमों के आयोजन के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आवेदन पत्र प्राप्त किया जा रहा है,जिसमें अपनी समस्या-शिकायत निराकरण के प्रति विशेषकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने शुक्रवार को कोंडागांव जिले के अंतर्गत केशकाल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डोडरापाल में ग्रामीणों से आवेदन पत्र प्राप्ति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवेदन पत्र प्राप्ति स्थल पर ड्यूटीरत कर्मचारियों से सभी आवेदन पत्रों का पंजी में आवश्यक प्रविष्टि करवाने के उपरांत पावती देने कहा। साथ ही समस्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक विभिन्न विभागों के समन्वय से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आज पोषण पखवाड़ा के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों वजन ऊचाई मापन कर कुपोषण के बारे में जानकारी दिया गया एवं बच्चों में बौनापन, दुबलापन व अल्प वजन के कारण बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास को प्रभावित करता है जिसे संपूर्ण पौष्टिक आहार,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा प्रस्तावित नई रेलवे लाइन अभिसरण क्षेत्र के संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी पत्र के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर छिकारा ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि रेलवे लाइन की जानकारी सार्वजनिक होने के पश्चात कुछ लोग अवैध रूप से, बिना वैध अनुमति या आवश्यक दस्तावेज़ों के भूमि खरीद-बिक्री करने में संलग्न हो जाते हैं। जिससे भविष्य में ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर लखनपुरी गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस क्रमांक सीजी 04 एनएल 6411 और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार बस के आगे वाले पहिए में फंस गया। तेज रफ्तार यात्री बस युवक को लगभग 20 मीटर तक घसीटते आगे चली गई, जिससे उसकी माैके पर ही मौत हो गई है। सीसीटीव्ही कैमरे से यह ज्ञात हुआ कि बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते बाईक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही यात्री बस की चपेट में आ…

Read More